3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंस बनकर फरहान ने युवती से किया प्यार, फिर होटल में वकील दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, फरहान ने प्रिंस बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर वकील दोस्त के साथ मिलकर होटल में ले गया, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Google source verification
News

प्रिंस बनकर फरहान ने युवती से किया प्यार, फिर होटल में वकील दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने जाति और धर्म छिपाकर हिन्दू युवती से दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में पंसाकर उसे होटल ले गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, इस घिनौनी करतूत में आरोपी का एक वकील दोस्त भी उसके साथ था। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी के साथ साथ उसके वकील दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पिलहा, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


आपको बता दें कि, मामला भोपाल के पिपलानी थाना इलाके का है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पुलिस को बताया कि, फरहान नामक युवक ने प्रिंस बनकर उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का ये भी कहना था कि, इस काम में आरोपी का एक वकील दोस्त ने उसकी ना केवल मदद की, बल्कि उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग काउंसलिंग ऑफिस को किया गंगाजल से शुद्ध, जानिए मामला


पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि, उसके साथ किये जा रहे कृत्य का जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि, अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो वो उसे जान से मार देंगे। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिपलानी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video

Story Loader