28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविवार को होगा सबसे बड़ा कैट शो, देशी-विदेशी बिल्लियां करेंगी कैटवॉक

18 दिसंबर को देश का सबसे बड़ा कैट शो होगा, कई शहरों की 200 बिल्लियां शामिल होंगी...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 16, 2022

cat1.jpg

भोपाल। समय के साथ लोगों की सोच बदल रही है। डॉग लवर्स के साथ अब बिल्लियों को पालने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि राजधानी में 18 दिसंबर को देश का सबसे बड़ा कैट शो होने जा रहा है। इसमें भोपाल के साथ ही मुंबई, कोल्हापुर, नासिक, इंदौर जैसे शहरों से 200 से अधिक बिल्लियां शामिल होंगी। इनमें पर्शियन, मेनकून, बेंगाल और इंडीमाऊ जैसी 10 प्रजातियां रहेंगी। शो में अंतरराष्ट्रीय जजेस होंगे। इस शो में कुछ ऐसी बिल्लियां भी शामिल होने आई हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। इनमें कोई नेचर फ्रेंडली है तो किसी को सफाई पसंद है।

भोपाल में 200 बिल्लियों का असली कैटवॉक, लाखों की कीमत की सबसे खूबसूरत बिल्ली भी आएगी

दुनिया की 10 सबसे महंगी बिल्लियां

स्पायनक्स कैट: इस ब्रीड की बिल्ली हेयरलेस होती हैं। कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपए तक।

बेंगाल कैट: शरीर में तेंदुए जैसी धारियां। कीमत दो लाख तक।

ब्रिटिश शार्ट हेयर कैट: ब्रिटिश डोमेस्टिक कैट का पेडीग्रीड वर्जन। 40 हजार से सवा लाख तक।

रसियन ब्लू कैट: शरीर में सिल्वर और ब्लू कोट। कीमत 35 हजार से ढाई लाख तक।

परशियन कैट: सबसे खूबसूरत बिल्लियों में से एक। 40 हजार से 4.5 लाख तक।

एलेरका एच कैट: इससे एलर्जी होने का खतरा बहुत कम। पांच लाख तक।
सोवन्नाह कैट: हाईब्रिड कैट ब्रीड। पालतू बिल्ली की कीमत सवा लाख से 18 लाख तक।
अशेरा कैट: हाईब्रिड कैट। कीमत 50 हजार से 8 लाख तक।
पेटरबॉल्ड कैट: रशियन एरियाज में पाई जाती हैं। नीली आंखें सबसे खास। कीमत 1 लाख से 4 लाख तक।
स्कॉटिश फोल्ड कैट: बेहद खूबसूरत प्रजाति। कीमत 40 हजार से 2.5 लाख तक।