
crime
भोपाल. दिव्यांग (मूकबधिर) पिता के हुकुम एक बेटे को बर्दाश्त नहीं हुए। घर में रिश्तेदारों की पंचायत लगी। पिता-पुत्र के बीच बहस हुई, तो पिता ने इशारों में दिल्ली जाने की बात कही। सामान उठाने के बहाने चाकू ले आया। बेटे ने पिता के हाथ में चाकू देख, उसे छीन लिया और पिता की गर्दन पर हमला कर दिया। पिता ने बचने की फिराक में चाकू छीना और बेटे पर हमला कर दिया। हमले की वजह पत्नी पर पिता द्वारा हुकुम जताना बताया है। यह मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है।
टीआइ अनिल वाजपेयी ने बताया कि रफीक खान (50) बड़वाली मस्जिद चिकलोद रोड जिंसी में रहते हैं। वे दिव्यांग (मूकबधिर) हैं। एक फरवरी को उनके बेटे समीर खान (24) की शादी हुई थी। शादी के बाद से बेटे की पत्नी को ससुर के हुकुम पसंद नहीं थे। वह चार-पांच दिन पहले अपनी मौसी के यहां चली गई। बुधवार को मौसी के साथ वापस ससुराल लौटी, घर पर पंचायत लगा दी। बहू ने कहा कि वह ससुर के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उससे पैर दबाने जैसे हुक्म देते हैं। इधर, बेटे समीर ने आरोप लगाया कि उसके पिता मेरी पत्नी पर बुरी नियत रखते हैं। पुलिस ने इस मामले में बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
इशारों में मांगी माफी
टीआइ वाजपेयी ने बताया कि जब घर में पंचायत चल रही थी, तब दिव्यांग पिता ने इशारों में बहू से माफी मांगने के लिए कहा, इस पर बेटे समीन ने कहा कि वह सामने नहीं आना चाहती। तब पिता ने कहा कि अब उसे इस घर में नहीं रहना, वह दिल्ली जाकर मजदूरी कर लेगा और इसके बाद वह सामान उठाने कमरे के अंदर चला गया। उधर से वह चाकू लेकर बाहर निकला, तो बेटे ने उसे छीन लिया और पिता पर हमला कर दिया। पिता ने बेटे से चाकू छीन उस पर हमला कर दिया। हमले में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
Published on:
21 Feb 2019, 8:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.