18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Budget 2026: लाड़ली बहना योजना पर 23,882 करोड़ खर्च, जानिए क्या बदला

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का 2026-27 का बजट पेश कर रहे है....

less than 1 minute read
Google source verification
MP Budget 2026

MP Budget 2026 (Photo Source - Patrika)

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश किया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। बजट में लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया गया है।

लाड़ली बहनों के लिए क्या कहा…

2026-27 के बजट में मंत्री देवड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड है। इसमें 23 हजार 882 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, जबकि 14 लाख 12 हजार को छात्रवृत्ति मिल चुकी है। सरकार की तरफ से लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है।

MP Budget में लाड़ली बहना और लक्ष्मी योजना की बड़ी बातें

  • नारी को केंद्र में रखकर बजट बनाया
  • हर हाथ को काम और हर उपज को दाम देने वाला बजट
  • हर नारी को काम देने पर सरकार का फोकस
  • औद्योगिकीकरण और अधोसंरचना पर ध्यान दिया गया
  • सभी वर्गों के लिए विकास के लिए सरकार संकल्पित