
सरकारी कर्मचारी 25 को सामूहिक अवकाश पर, फिर दो दिन छुट्टी
भोपाल. चुनावी साल में इन दिनों कर्मचारी संगठन लामबंद है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं 25 अगस्त को कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में सरकारी कामकाज को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में तीन दिन कामकाज प्रभावित रहेगा।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में अगर कोई जरूरी सरकारी काम हो तो गुरुवार को ही निपटा ले, क्योंकि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को परेशानी हो सकती है, वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकारी दफ्तरों में तीन दिन कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। इधर तहसीलों में पटवारी भी हड़ताल पर हैं।वेतनमान, ओल्ड पेंशन योजना सहित 39 सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से एक दिन का सामूहिक अवकाश किया जाएगा। इसमें 54 संगठन शामिल है। इस दौरान पूरे प्रदेश भर में कर्मचारी एक दिन का अवकाश मनाएंगे। इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगी, स्थायी कर्मी सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी इस सामूहिक अवकाश को समर्थन दिया है। पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग साढ़े पांच लाख है, इसी प्रकार स्थायी कर्मी, दैवेभो, अंशकालीन सहित अन्य कर्मचारियों की संख्या भी एक लाख के आसपास है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस सामूहिक अवकाश में 50 से अधिक संगठन शामिल है।
सरकारी कार्यालयों में भरवा रहे अवकाश के आवेदन
इस सामूहिक अवकाश की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इसे लेकर विभिन्न दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों से अवकाश के आवेदन भरवाए जा रहे हैं। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सामूहिक अवकाश को लेकर सरकारी दफ्तरों में लगातार गेट मीटिंग की जा रही है।
ये काम अटकेंगे
अंबेडकर जयंती मैदान में भी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, स्थायी कर्मी, अंशकालीन कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को तुलसी नगर के अंबेडकर जयंती मैदान में प्रदर्शन किया। वेतनमान, नियमितीकरण, शासकीय सुविधाएं सहित अन्य मांगों को लेकर हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी मौजूद हुए। इस दौरान पूरा मैदान कर्मचारियों से भरा हुआ था, आलम यह था कि मैदान के बाहर सड़कों पर भी कर्मचारियों की भीड़ लगी हुई। मप्र स्थायी कर्मी कल्याण संघ, कार्यभारित कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी महासंघ की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल थे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में विभिन्न स्थानों से कर्मचारी शामिल हुए थे। मैदान के बाहर सड़कों पर गाडि़यों का रेला लगा रहा साथ ही जगह-जगह कर्मचारियों की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
Published on:
23 Aug 2023 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
