23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ लिखने पर मामला दर्ज

अशोका गार्डन इलाके में आटा खरीदने जा रही महिला का आरोप- पुलिस अधिकारी ने की अभद्रता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 4 Apr 2020, 2:08 AM IST

FIR against misuse of social media

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ लिखने पर मामला दर्ज

भोपाल. प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां पुलिस दिन भर लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अब कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। गांधी नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर एक युवक पर मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरी ओर अशोका गार्डन में आटा खरीदने जा रही एक महिला ने ट्रैफिक डीएसपी पर सरेराह अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को राजधानी में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले करीब 105 लोगों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए, जबकि गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक मैसेज वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को शासकीय आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रभात चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब सवा आठ बजे अपने इंजीनियर पति के साथ एक्टिवा से आटा खरीदने जा रही एक महिला की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। महिला का कहना है कि एएसआई संतोष उईके ने उससे सड़क पर निकलने का कारण पूछकर उसे जाने दिया, लेकिन तभी ट्रैफिक डीएसपी पराग खरे ने वहां पहुंचकर उससे अभद्रता कर उसे थाने भिजवा दिया।

वर्दी फाडऩे के प्रयास का आरोप
महिला का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उससे मारपीट का प्रयास किया, क्या अब उसे किराने का सामान लेने जाने के लिए भी पुलिस से पास बनवाना पड़ेगा। मामले में ट्रैफिक डीएसपी पराग खरे का कहना है कि वे पुल बोगदा के पास डयूटी पर थे, तभी उनके स्टाफ की महिला कांस्टेबल आकांक्षा द्विवेदी और मंजुला उनके पास पहुंची और बताया कि प्रभात चौराहे पर एक महिला उनसे जबरन बहस कर रही है। पराग खरे ने बताया कि मैं जब वहां पहुंचा और समझाने का प्रयास किया तो महिला मुझसे भी बहस करने लगी, पति द्वारा समझाने के बावजूद महिला शांत होने को तैयार नहीं थी। उसने हमारी कांस्टेबल को धक्का दिया और वर्दी फाडऩे का प्रयास किया। अशोका गार्डन थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि महिला पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक आला अधिकारी की रिश्तेदार है महिला
प्रभात चौराहे पर पुलिसकर्मियों से बहस करने वाले महिला की पहचान स्वदेश नगर, अशोका गार्डन निवासी अपेक्षा अतुलकर के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला एक आला अधिकारी की रिश्तेदार बताई जा रही है।