25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकलते ही किया फायर, शुक्र है छूकर निकल गई गोली

टीटी नगर इलाके की घटना: सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Bhalendra Malhotra

•

Updated: 8 Sep 2018, 3:03 AM IST

fire in bhopal

fire on Young man

भोपाल. टीटी नगर इलाके में दो बदमाशों द्वारा युवक से मारपीट कर तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने दावा किया कि निशाना चूकने की वजह से गोली उसके हाथ के बगल से निकल गई। वारदात के थोड़ी देर बाद युवक ने इलाके में गश्त कर रही डायल-100 से मदद मांगी। पुलिस ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा। युवक थाने पहुंचा, तो घंटों तक सवाल-जवाब पूछने के बाद केस दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दशहरा मैदान टीटी नगर निवासी मोहम्मद सलाम (22) जोमेटो प्रायवेट कंपनी में जॉब करता है। सलाम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे वह घर पर था। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक फोन आया। अनजान नंबर होने से उसने फोन रिसीव नहीं किया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया तो रिसीव कर लिया। फोन करने वाला खुद को राबिन बताते हुए गाली-गलौच करने लगा। सलाम का कहना है कि उसने मुझसे घर का पता पूछा और बोला तू वहीं रुकना मैं आता हूं।

इसके बाद सलाम घर के बाहर निकला तो उसका दोस्त नीरज स्कूटर लेकर खड़ा मिला। इसके बाद सलाम नीरज के साथ होटल पलाश के पास पहुंचे, जहां स्कूटर सवार दो युवक दिखे। सलाम ने पूछा कि राबिन तुम हो..। इतना पूछते ही दोनों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान नीरज मौके से भाग निकला। एक बदमाश ने तमंचे से मेरे पर फायर कर दिया। उसके हाथ ऊपर कर लेने से निशाना चूक गया और गोली मेरे हाथ के बगल से निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस झूठी मानती रही सलाम की कहानी
सलाम की कहानी को पुलिस मनगढंत मान रही थी। जब पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें सलाम से दो आरोपी मारपीट करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कोचिंग सेंटर के नीचे छात्रा से छेड़छाड़
भोपाल. बागसेवनिया इलाके में कोचिंग सेंटर के नीचे डीसीए छात्रा के साथ मनचले ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर मनचला फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बागमुगालिया निवासी 18 वर्षीय किशोरी इलाके में संचालित कोचिंग सेंटर में कम्प्यूटर डिप्लोमा डीसीए कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाले विनय शाह से उसकी दो साल से जान पहचान है। उसका घर भी आना-जाना है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कोचिंग पहुंची। जहां, विनय पहले से कोचिंग की पार्र्किंग में खडा़ हुआ था। छात्रा का कहना कि आरोपी उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वह अकेले में बात करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।