1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मक्खियों से परेशान है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, रिजल्ट देखकर खुश हो जाएंगे…

घर में रहने वाली आम मक्खी 60 से अधिक अलग-अलग बीमारियों को फैला सकती है

2 min read
Google source verification
follow_these_home_remedies_to_get_rid_of_flies.png

भोपाल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अचानक घरों या आफिस प्लेस में मक्खी -मच्छर की तादात बढ़ जाती है। वहीं बीमारियों फैलाने वाली इन कीटों को हर कोई अपने घर या वर्किंग प्लेस आदि हर जगह से दूर रखना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये आ ही जाते हैं। मक्खी -मच्छरों की संख्या तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से बढ़ने लगती है। इसके साथ ही आसपास गंदा पानी, नमी, सड़कों पर फेली गंदगी ये चीजें इन कीटों को आकर्षित करती हैं।

वहीं यदि आप अपने घर को साफ भी रखते हैं, तो भी बाहर से मक्खी -मच्छरों के आने के रास्तों से आ जाते हैं। ये कीट पहले घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठते हैं,फिर हमारे खाने पीने कि चीज़ों पर। जिससे बीमारियां घर आना शुरू कर देतीं हैं, ये बीमारियां तो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं। कई बार तो इन्हें उड़ा-उड़ा कर हमारे हाथ तक दुःख जाते है लेकिन इन्हें भगाने के सारे प्रयास बेकार चले जाते है। वहीं यदि कोई गलती से एक भी मक्खी मार दे तो वहां ढेरों मक्खियां आ जाती हैं।

मक्खियां अगर घर में हों तो यह एक गंभीर खतरा है और बहुत ही परेशान पैदा कर सकता है। ये कीट आपको आपकी कल्पना से कहीं अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि घर में रहने वाली आम मक्खी 60 से अधिक अलग-अलग बीमारियों, जैसे पेचिश, टाइफाइड, हैजा और आंत्रशोथ आदि को प्रसारित करने में सक्षम होती है।मक्खियों से होने वाली परेशानियों के पेस्ट कंट्रोल का कार्य करने वाले ब्रजेश का कहना है कि ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं, जिनका उपायों कर हम अपने घर को मक्खी मुक्त घर बना सकते हैं।

मक्खियां भगाने के उपाय
- ग्रीन एप्पल सोप को पानी में मिक्स करके एक जार में भरकर रख दें, इसकी खुशबू से भी मक्खियां इसके पास आएँगी को इसकी सुगंध सुंग कर मर जाएंगी।
- दालचीनी को घर के उन हिस्सों में रखें जहां से मक्खियां आती है, इससे भी मक्खियों को एलर्जी होती है और वो इससे दूर भागती हैं।
- अजवाइन के पाउडर का इस्तेमाल करने और इसके तेल का स्प्रे घर में करने से भी मक्खियां दूर भागती हैं।
- घर के आस पास गेंदे के फूलों के पौधे लगाएं इससे भी मक्खियां दूर भागती हैं।
- घर में सामान खासकर मीठी चीजों को खुला न छोड़े इससे भी मक्खियां आकर्षित होती हैं और आपके घर में आ जाती हैं।
- जितना हो सकें पर्दो से खिड़कियों को ढककर रखें, और घर की साफ सफाई का ध्यान रखें, यदि आप घर में गंदगी मचा कर रखेंगे तो गंदगी की तरफ तो मक्खियां आकर्षित होती ही हैं, इसीलिए साफ़ रखें ताकि मक्खियों से बचाव हो सकें।