28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस तो हुआ ये खुलासा

खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस तो हुआ ये खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:21 PM IST

crime

खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस तो हुआ ये खुलासा

भोपाल@मुद्दिसिर खान की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र सेमरा भैरोपुरा पंचायत के मीठी छापरी गांव का एक मामला सामने आया है। जहां एक किसान को डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से किसान का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। हालाकि मौके पर पहुंची पुलिस रंजिश के चलते हुई हत्या के आधार पर आगे की जांच कर रही थी। जांच के दौरान हैरान करने वाला तथ्य सामने आया।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मोहर सिंह गौर था। उनकी उम्र करीब 45 साल थी। मोहर का शव उनके ही खेत के पास कुछ किलोमीटर की दूरी पर मिला, जो पूरी तरह खून से लथपथ था। आस पास के लोगों ने जब मोहर की ऐसी हालत देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुसिल ने रिपोर्ट दर्ज को मृतक को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मोहर के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंथ थे। जब महिला के बेटे को इस बारे में पता चला तो उसने डंडे मारकार मोहर की हत्या कर दी।

आसपास के लोगों से ली जानकारी
पुलिस ने मोहर के घर के आस पास के लोगों से मोहर के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया था। ताकि इस केस की तह तक जाया जा सके और आरोपियों को जल्दी पकड़ा जा सके। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि मोहर सिंह बहुत शांत, सरल व नेक दिल इंसान थे। उनका किसी से भी, किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो सकता। लेकिन कुछ दिनों से परेशान थे। कुछ लोग उनके पास भी आते थे। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका विवाद चल रहा था।

बेटे को लगा पिता की मौत का सदमा
मोहर सिंह के बेटे गंगाराम को अपने पिता की मौत का ऐसा सदमा लगा कि वह कुछ कहने को तैयार नहीं है। पिता की मौत की खबर सुनकर वह खुद को संभाल नहीं पा रहा है। वह पुलिस से बार बार कह रहा है कि पिता की हत्या करने वालों को कढ़ी से कढ़ी सजा दी जाए।