23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना अलर्ट के बीच देर रात घूमने निकली महिला से गैंगरेप, पता बताने के बहाने ले गए आरोपी

रेलवे ट्रैक किनारे झाडिय़ों में दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 25 Mar 2020, 1:53 AM IST

Gang Rape With Women in bhopal

कोरोना अलर्ट के बीच देर रात घूमने निकली महिला से गैंगरेप, पता बताने के बहाने ले गए आरोपी

भोपाल. देर रात घूमने निकली महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पता बताने का झांसा देकर महिला को घसीटते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर रेलवे पटरी के पास झाडियों में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। जैसे-तैसे महिला हनुमानगंज थाने पहुंची। पुलिस ने गैंगरेप का मामला शून्य पर दर्ज कर डायरी जीआरपी भोपाल को भेजी। जीआरपी ने घटना के चार दिन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जीआरपी भोपाल के मुताबिक छोला निवासी 32 वर्षीय महिला घर में रहती है। 19 मार्च की रात महिला घूमने के लिए भानपुर से ऑटो से निकली। देर रात करीब 11 बजे ऑटो वाले ने उसे छोला रोड पर लोको गेट मस्जिद के पास उतार दिया। इसके बाद वह पैदल रेलवे कॉलोनी के अंदर की तरफ जा रही थी। तभी वह रास्ता भटक कर रेलवे पटरी के पास पहुंच गई। रेलवे शेड के पास उसे दो लड़के बैठे मिले। महिला ने उनसे पता पूछा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए शेड के पीछे झाडिय़ों में ले गए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गला दबा दिया, जिससे वह डर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। देर रात महिला हनुमानगंज थाने पहुंच मामला दर्ज कराया।

दोनों ऑटो चालक, पत्नियां छोड़ चुकीं
पुलिस ने आरोपी अकरम उर्फ कल्लू (20) पिता मुख्तार अहमद निवासी फूटा मकबरा विशाल शादी हॉल के पीछे और सेवन खान (19) पिता रफीक खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दशहरा मैदान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ऑटो चालक हैं। पुलिस का कहना कि दोनों आरोपियों की पत्नियां उन्हें छोड़ चुकी हैं।