1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंजबासोदा हादसा: 11 मौत, मृतक परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

--------------- सक्रिय रहे शिवराज, वल्लभ-भवन से सिचुएशन रूम से की लाइव मानीटरिंग, दिल्ली से लौटने ही फिर जुटे-------------

2 min read
Google source verification
madhya pradesh cm shivraj singh chouhan news

madhya pradesh cm shivraj singh chouhan news

jitendra.chourasiya@भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा-गंजबासोदा के हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को पचास हजार रुपए सहायता की घोषणा की है। साथ ही सभी को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। शिवराज शुक्रवार को हादसे को लेकर सक्रिय रहे। वल्लभ-भवन स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से शिवराज ने लाइव मानीटरिंग की। बचाव कार्य को लाइव देखकर शिवराज ने जरुरी दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अमले, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम, डॉक्टरों और ग्रामीणों से वर्चुअली संवाद भी किया। सिचुएशन रूम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा व गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा भी मौजूद रहे। पिछले हफ्ते ही इस सिचुएशन रूम का शुभारंभ किया गया था। इस पहली रिअल टेस्टिंग में यह प्रोजेक्ट सफल रहा।
------------------
11 शव निकाले- सरकार ने शुक्रवार शाम को दावा किया कि हादसे में अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं। शुक्रवार देर शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया। शिवराज ने प्रभावित परिजनों की जानकारी मांगी है। घायलों का इलाज विदिशा और गंजबासोदा के अस्पतालों में जारी है। घटना की उच्च-स्तरीय जाँच और पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
------------------
दो मंत्री डटे- विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग रात से लगातार घटना-स्थल पर मौजूद रहे। इसके अलावा दोपहर में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों मंत्रियों ने प्रभावितों को ढांढस बंधया। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन की मानीटरिंग की।
--------------
4 जिलों और वाराणसी का बचाव दल मौजूद- शिवराज ने कहा कि घटना-स्थल पर पर्याप्त हाईड्रा और पोकलेन मशीनें मिट्टी हटा रही हैं। समस्या यह है कि भुरभुरी मिट्टी होने के कारण मलबा बार-बार गिर रहा है। कुएं से पानी निकालने के लिए पंपों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वाराणसी से भी एनडीआरएफ का एक दल बचाव कार्य के लिए आया है। इकसे अलावा अशोकनगर, विदिशा, रायसेन और भोपाल से एसडीआरएफ की पाँच टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। कमिश्नर, कलेक्टर, डीजीपी, एसपी सभी घटना-स्थल पर हैं।
-------------------
दिल्ली से भी लेते रहे अपडेट- पूर्व नियोजित बैठक के चलते शिवराज को शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली जाना पड़ा। इस दौरान दिल्ली से भी शिवराज ने लगातार गंजबसौदा हादसे के अपडेट लिए। देर शाम को वापस भोपाल लौटने के बाद फिर रेस्क्यू टीम व ग्रामीणों से बात की। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म किया गया।
---------------------