30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहनों में गैस किट की मांग बढ़ने से डेढ़ गुना हो गए दाम

- महंगे पेट्रोल-डीजल से बचने के लिए लगी चार पहिया वाहनों में गैस किट की होड़- गैस से प्रदूषण भी होता है कम, पर्यावरण संरक्षण में सहायक- सीएनजी से सस्ती पड़ रही एलपीजी, लेकिन कम मिलता है माइलेज- ज्यादातर कमर्शियल वाहनों में अब गैस किट लगाकर हो रहा संचालन- राजधानी में मौजूदा 17 लाख से ज्यादा वाहनों में से 40% में किट

2 min read
Google source verification
gas_kit.jpg

भोपाल@हर्ष पचौरी

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बचने चार पहिया वाहनों में एलपीजी व सीएनजी गैस किट लगाने की होड़ मची है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में गैस किट लगाने का कारोबार तेज हो गया है।

बाजार में लॉकडाउन के बाद आयी इस मांग के फेर में 30 हजार में मिलने वाली सीएनजी गैस किट के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। जबकि, 20 हजार में बिकने वाली एलपीजी गैस किट अभी भी मामूली बढ़ोतरी के साथ बिक रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक सीएनजी के मुकाबले एलपीजी किट में माइलेज कम मिलता है। सीएनजी चलित वाहनों में प्रदूषण कम होता है, इसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। अधिकृत डीलर से लगवाने पर एलपीजी किट पर भी मान्यता है। महंगाई से बचने 40% कमर्शियल वाहनों में गैस किट उपयोग की जा रही है। किसी भी प्रकार की गैस किट वाहन में लगाने से पहले परिवहन विभाग की मंजूरी लेना जरूरी है।

इंस्टॉलेशन पर कितना आ रहा खर्च: चार पहिया वाहन में सीएनजी किट लगाने का खर्च 40 हजार रुपए तक आ रहा है। सीएनजी किट भारतीय चाइनीस एवं इटालियन कंपनियों के मॉडल में उपलब्ध हैं। सबसे अपग्रेड मॉडल की कीमत 55 हजार तक आंकी गई है। डीलर तीन हजार रुपए का वाउचर पेमेंट वापस कर रहे हैं जिसे सीएनजी रिफिलिंग के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार एलपीजी किट आप अपने वाहन में 20 से 25 हजार रुपए के बीच लगवा सकते हैं।

शहर में वाहनों की स्थिति-

जीप : 1441

मोपेड : 2904

मोटर कार : 356386

बाइक : 647878

स्कूटर : 518230

वैन : 416

ऑटो रिक्शा : 12944

छोटी बस : 2698

एंबुलेंस : 2435

ईंधन के दामों में मुकाबला
पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल के दाम प्रति लीटर 95 रुपए के आसपास पहुंचने वाला है। सीएनजी बाजार में 90 रुपए प्रति लीटर तक उपलब्ध है, तो एलपीजी के दाम अभी भी 75 रुपए प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। ऐसे में चार पहिया वाहन चलाने वाले सीएनजी-एलपीजी को ईंधन के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

इंजन पर क्या पड़ता है असर: पेट्रोल-डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के चार सिलेंडर इंजन में ज्यादा पावर होता है। इससे इन वाहनों का माइलेज कम रहता है, पिकअप बहुत तेज हो जाता है।

भोपाल में प्रतिदिन ईंधन की खपत
: सीएनजी-(कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की खपत रोजाना करीब 25 हजार किलो होती है। 30 स्थानों से सप्लाई होती है। भाव 92 रुपए किलो चल रहे हैं। पेट्रोल 108.63 एवं डीजल 93.88 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। भोपाल में प्रतिदिन पेट्रोल 3 लाख और डीजल साढ़े तीन लाख लीटर लगभग खपत होती है।

: एलपीजी के 5 पंप हैं। इनमें तीन ऑयल कंपनियों द्वारा तो 3 निजी क्षेत्र के लोग संचालित करते हैं। एलपीजी की राजधानी में रोजाना खपत करीब 6 हजार लीटर होती है। इसके भाव 73 रुपए प्रति लीटर चलना बताया गया है।