4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, CM मोहन ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने पंकज उधास के निधन को मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति बताया। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

2 min read
Google source verification
news

Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, CM मोहन ने जताया दुख

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकंज उधास बीते लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर है। कई नामचीन हस्तियां उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जाहिर किया है। सीएम ने उधास के निधन को मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति बताया। इसी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


सीएम मोहन ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'गजल गायक श्री पंकज उधास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ये मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति है, देश ने एक स्वर साधक खो दिया है। अपनी आवाज़ से आपने विश्व के असंख्य प्रशंसकों को आनंदित किया और गायन विधा को परिष्कृत किया। बाबा श्री महाकाल जी से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें, उनके प्रशंसकों एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।'

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक ने छोड़ा अपना घर, लोगों से बोले- मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो मैरे पैर मत छूना, देखें वीडियो


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया दुख

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों श्रोताओं के दिल में अपनी जगह स्थापित करने वाले, मशहूर ग़ज़ल गायक श्री पंकज उधास जी का निधन संगीत प्रेमियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

Story Loader