17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह बोलीं: मैं बुजुर्ग महिला हूं, क्यों किया जा रहा ऐसा व्यवहार!

Giribala Singh-अदालत में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने सीबीआई अधिकारियों की शिकायत की, कहा कि उम्रदराज होने पर भी मेरे साथ बर्ताव ठीक नहीं

2 min read
Google source verification
Former Judge Giribala Singh Health Deteriorates in the Twisha Case

Former Judge Giribala Singh Health Deteriorates in the Twisha Case

Giribala Singh- ट्विशा केस में मंगलवार का दिन बेहद हलचल भरा साबित हुआ। सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरो​पियों का मेडिकल भी कराया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनके बेटे के साथ ट्विशा के वकील ने मारपीट की है जिसपर प्रति प्रश्न पूछा गया। यहां पिछली सुनवाई में कस्टडी में समर्थ सिंह के घायल हो जाने की बात भी बताई गई। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि समर्थ के पैर में चोट लगी पर सीबीआई ने उचित इलाज तक नहीं कराया। अदालत में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने सीबीआई अधिकारियों के बर्ताव की शिकायत की। उन्होंने अपने उम्रदराज होने का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं!

पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में खूब बहस की। उन्होंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। ट्विशा केस में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान मैंने कई गंभीर मामलों में फैसले दिए थे। दोषियों को सजा सुनाई थी। अब ऐसे लोग जेल में होंगे जिनसे मुझे खतरा है।

बता दें कि गिरिबाला सिंह 3 साल तक भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहीं थीं। वे फरवरी 2023 में पद से सेवानिवृत्त हुई। करीब 19 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो अहम फैसले सुनाए उनमें हत्या के मामले भी थे। जज के रूप में गिरिबाला सिंह ने 12 हत्या के आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी थी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पहले गिरिबाला सिंह भोपाल में ही अपर सत्र न्यायाधीश भी रह चुकी थीं। इस पद पर रहते हुए भी उन्होंने हत्या के एक केस में आरोपी को दोषी बताते हुए उम्र कैद की सजा दी। गिरिबाला सिंह ने दुष्कर्म के चार मामलों में सभी आरोपियों को बरी किया था लेकिन पॉक्सो एक्ट में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपनी उम्र का भी हवाला दिया

भोपाल कोर्ट में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपनी उम्र का भी हवाला दिया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि मैं बुजुर्ग महिला हूं… मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?

ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं!

गिरिबाला सिंह ने खासतौर पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के घटनाक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जानबूझकर घर से खासी दूरी पर कार रोक दी थी। इतना लंबा पैदल चलने में दिक्कत हुई। पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कहा कि अधिकारी छत पर ले जाकर बार-बार सवाल पूछते रहे। ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं!