
रात साढ़े तीन बजे चैटिंग कर रही आठवीं की छात्रा को मां ने रोका, छठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
भोपाल. कोलार रोड इलाके में जानकी अपार्टमेंट में रहने वाली सेंट जोसफ को-एड स्कूल की आठवीं की छात्रा ने छठवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुरुवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे छात्रा मोबाइल में चैटिंग कर रही थी, तभी उसकी मां ने मोबाइल छीन लिया। मां की नसीहत उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा परिवार की इकलौती संतान थी। कोलार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीआई अनिल वाजपेयी ने बताया कि जानकी अपार्टमेंट के छठवीं मंजिल निवासी 14 वर्षीय मैत्री तिवारी पिता ओम तिवारी ने इसी साल आठवीं कक्षा में प्रवेश किया था। उसके पिता ओम उड़ीसा में डॉक्टर हैं। शुक्रवार तड़के करीब सवा पांच बजे अपार्टमेंट के गार्ड लक्ष्मण रजक ने उसे अपार्टमेंट के नीचे लहूलुहान हालत में देखा। परिजन उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, दोपहर में उसकी मौत हो गई। मैत्री के सिर-चेहरे, हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी थी। मैत्री की मां शोभा शिखा तिवारी गृहणी हैं। वह कॉलोनी की रहवासी समिति की अध्यक्ष भी हैं। घटना के दौरान मैत्री के पिता उड़ीसा में थे, वह शाम को फ्लाइट से भोपाल पहुंचे।
बालकनी में जाते ही बंद कर ली थी कुंदी
बताया गया कि मैत्री को सुबह स्कूल जाना था। वह हर रोज की तरह करीब पांच बजे स्कूल की तैयारी के लिए उठी। वह स्कूल के लिए तैयार हो रही थी। इसी बीच वह बालकनी में आई। उसने कमरे की कुंदी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद वह बालकनी से नीचे कूद गई। मैत्री के पड़ोसियों ने बताया कि वह पढऩे में उत्कृष्ट छात्रा थी।
चश्मदीद: गिरने का शोर सुनकर देखा तो वह लहूलुहान पड़ी थी
मैं इस कॉलोनी का गार्ड हूं। सुबह करीब सवा पांच बजे गेट पर ही बैठा था। तभी किसी के गिरने की आवाज आई। मुझे लगा कि सड़क में कोई वाहन की टक्कर हुई है। नजर पड़ी तो अपार्टमेंट के नीचे बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी थी। मैंने तुरंत ही अपार्टमेंट के रहवासियों को घटना की जानकारी दी।
- लक्ष्मण रजक, गार्ड
Published on:
27 Apr 2019 06:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
