
एमपी से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' शुरु (Photo Source- Input)
Somnath Swabhiman Yatra :मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार 7 मई 2026 को राजधानी भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि, इस यात्रा के लिए प्रदेशभर से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जो दो कलशों में 21 नदियों का पवित्र जल लेकर लेकर सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। इसी जल से भगवान सोमनाथ का अभिषेक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। संस्कृति विभाग द्वारा ये गौरवशाली यात्रा 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत निकाली जा रही है।
भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 (8 से 11 जनवरी 2026) का शुभारंभ ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर से किया गया है। इस पर्व में एमपी से श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं।
प्रदेश से पहली बार निकलने वाली इस विशेष यात्रा में विभिन्न अंचलों से 1100 श्रद्धालुओं का दल शामिल हुआ है। ये ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से शुरु होकर भोपाल और उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां से सैकड़ों की संख्या में अन्य तीर्थयात्री यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद ये सभी सोमनाथ की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ की पावन धरा पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दर्शन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता भी करेंगे।
इस यात्रा में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के श्रृद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा के पहले पूरे मंत्रोच्चार के विधि विधान से प्रकिया हुई। इस दौरान सीएम मोहन ने महिला श्रद्धालुओं को 21 नदियों से भरा पवित्र जल भरे कलश भेंट किए, जिससे भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
Published on:
07 May 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
