17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने- चांदी की कीमत में आई गिरावट, वैश्विक बाजार में भी सस्ती हुई पीली धातु

Gold Rate in madhya pradesh Today : मध्यप्रदेश के चार बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव देखें।

3 min read
Google source verification
02_gold_happy_news.png

Gold Price Today

भोपाल। आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की वायदा कीमत में कमी आई। वहीं बात एमसीएक्स (MCX) की करें तो यहां पर सोना वायदा 0.33 फीसदी गिरकर 45,767 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी वायदा 0.28 फीसदी घटकर 65,715 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 600 रुपये यानी 1.25 फीसदी प्रति 10 ग्राम उछला था और चांदी दो फीसदी यानी 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी।

वहीं फिजिकल बाजार में बुधवार, 7 अप्रैल को सोने की दरें अपरिवर्तित रहीं। 22 कैरेट सोने के एक ग्राम की कीमत पिछले दिन के समान 4,420 रुपये पर स्थिर रही। इसके चलते 22 कैरेट-सोने की 10 ग्राम की कीमत भी 44,200 रुपये पर स्थिर रही। 24 कैरेट की पीली धातु 10 ग्राम के लिए 45,200 रुपये पर रही। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की दरों में 1,000 रुपये का अंतर है। चांदी की कीमतें भी 65 रुपये प्रति ग्राम के पहले के दिन की तुलना में समान रही।

जानिए मध्यप्रदेश में सोने के भाव

मध्यप्रदेश (Gold Rate in madhya pradesh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भावों में गिरावट का दौर जारी रहा है लेकिन बीते दो दिनों से रेट लगाताप बढ़ रहे थे। वहीं आज (7 april 2021 ) को सोने के भाव में (gold price in madhya pradesh) कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली।

प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर बड़े शहर हैं जहां सोने-चांदी का बड़ा कारोबार होता है। इन शहरों में सोने के भावों में आंशिक अंतर होता है। जो क्षेत्र के हिसाब से निर्भर करता है। प्रदेश में अधिकतर लोग सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनवाते हैं। इसी के आधार पर कीमतें भी तय होती हैं। सराफा बाजारों में सोने की वर्तमान कीमतों के साथ ही उसकी शुद्धता, मैकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर घट-बढ़ जाती है।

आइए जानते हैं सोने के भाव की ताजा स्थिति...।

भोपाल सराफा बाजार में सोने के भाव
gold rate in bhopal today

राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में 7 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के भाव 46680 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव 43220 रुपए प्रति ग्राम पर रहे।

Gold Price Per Gram in Bhopal (INR)























GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat43223457643220
24 Carat46683734446680

इंदौर सराफा बाजार में सोने के भाव

gold rate in Indor today

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सराफा बाजार में आइए जानते हैं ताजा भाव।

Gold Price Per Gram in Indor (INR)























GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat43223457643220
24 Carat46683734446680

जबलपुर सराफा बाजार में सोने के भाव

gold rate in jabalpur today
Gold Price Per Gram in jabalpur (INR)























GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat43263460843260
24 Carat46693735246690

ग्वालियर सराफा बाजार में सोने के भाव

gold rate in gwalior today

Gold Price Per Gram in gwalior (INR)























GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat43253460043250
24 Carat46673733646670

एक सप्ताह में कब कितना हुआ बदलाव

Recent Gold Rate Changes in Madhya Pradesh















































DATE22 CT (1 GRAM)24 CT (1 GRAM)22CT (8 GRAM)24CT (8 GRAM)
6-Apr21Rs. 4262Rs. 4603Rs. 34096Rs. 36824
5-Apr-21Rs. 4247Rs. 4587Rs. 33976Rs. 36696
4-Apr-21Rs. 4247Rs. 4587Rs. 33976Rs. 36696
3-Apr-21Rs. 4247Rs. 4587Rs. 33976Rs. 36696
2-Apr-21Rs. 4247Rs. 4587Rs. 33976Rs. 36696

रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच था सोना

मार्च में देश में सोने का आयात (Import of Gold) 160 टन के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले इसमें 471 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमतों में कमी और आयात शुल्क में कटौती से खुदरा ग्राहकों और आभूषण विक्रेताओं का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। अगस्त 2020 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 57008 रुपये प्रति 10 ग्राम के मार्क पर पहुंच गया था। यह सोने का अब तक का उच्च स्तर है। अब हाजिर बाजार में सोने की कीमत 22 फीसदी तक सस्ता हो चुकी है।