- बाल श्रवण योजना से साढ़े छह लाख का कॉक्लियर इंप्लांट हुआ मुफ्त
भोपाल. सुनने में अक्षम बच्चे को तीसरे जन्मदिन पर तोहफे के रूप में सुनने की शक्ति मिली है। रायसेन जिले के बच्चे लाव्यांश कुशवाह के साथ यह संयोग हुआ है। इस मौके पर भोपाल के दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक में कॉक्लियर इंप्लांट की सफल सर्जरी के बाद बच्चे का केक भी काटा गया।
साढ़े छह लाख का इंप्लांट मुफ्त लगा
मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना से लाव्यांश का कॉक्लियर इंप्लांट जिसकी कीमत साढ़े छह लाख है, यह मुफ्त में हुआ है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एसपी दुबे ने बताया कि शनिवार को बच्चे के तीसरे जन्मदिन पर की कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। अब बच्चा सामान्य बच्चों की तरह सुन बोल सकेगा।
योजना के प्रती जागरूकता बढ़ाने की जरूरत
डॉ. दुबे के अनुसार प्रदेश में लगभग 20 सेंटर है जहां मुख्य बाल श्रवण योजना के तहत यह सर्जरी मुफ्त होती है। वहीं अब तक लगभग दो हजार बच्चों को इसका लाभ मिला है। इस बारे में जागरूकता बढ़ाने से पैदा होते ही बच्चों के सुनने की जांच हो और एक साल की उम्र तक यह सर्जरी होगी। क्योंकि जितनी जल्द सर्जरी होगी बच्चे की भाषा का विकास भी उतना अच्छा होगा।