भोपाल। खजाने की माली हालत किसी से छिपी नहीं है, वहीं चुनावी साल में खर्चों का दबाब भी बढ़ा है। इसको लेकर सरकार एलर्ट (Government alert) है। नए व पुराने भुगतानों पर निगरानी बैठाई गई है। दोहरे भुगतानों के मामले सामने आने पर अब वित्त विभाग ने पुरानी फाइलें खंगलना शुरू किया है। यह देखा जा रहा है कि भुगतानों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है, यदि गड़बड़ी पकड़ में आती है तो संबंधितों की जिम्मेदारी तय होगी।