
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को करीब 12 बजे विद्यालय के बाहर खड़ी गड़ियों में भयानक आग लग गयी। आग लगने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते-देखते ही चार गाड़ियां जल खाक हो गयी। कन्या महाविद्यालय के गार्ड ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय विद्यालय में 12 वीं के छात्रों की परीक्षा चल रही थी।
इसी दौरान बाहर खड़ी गाड़ियों में कुछ बदमाशों ने आग लगायी होगी, आग लगने से शासकीय कन्या विद्यालय के बाहर खड़ी तीन स्कूटी और एक बाइक जलकर खाक हो गई। वाहनों में आग लगने के चलते हल्का विस्फोट भी हुआ। विस्फोट और धुंए से लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।
विद्यालय प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नहीं
घटना की सूचना मिलते ही रहवासी और बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। भीड़ को बढ़ता देख विद्यालय प्रबंधन ने घटनास्थल से गोविंदपुरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही जब लोगों द्वारा विद्यालय प्रबंधन से आगजनी का कारण पुछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि किसी विद्यार्थी का या पूर्व में किसी से विवाद हुआ हो, जिसके कारण आसामाजिक तत्वों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने शुरू की पुछताछ
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घटना स्थल पर मौजूद लोगों, विद्यालय प्रबंधन से पुछताछ शुरूकर दी है। हालांकि अबतक पुलिस के हाथ अहम सुराग नहीं लग सका है। हालांकि मामलें में यहा बात भी सामने आ रही है कि आग पास के पड़े सूखे कचड़े की डेर से भी लगी होगी।
Published on:
28 Mar 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
