
सरकार ने अंबानी के सासन प्रोजेक्ट को थमाया कुर्की का नोटिस
भोपाल। सिंगरौली कलेक्टर ने रिलायंस समूह के सिंगरौली सासन प्रोजेक्ट को कुर्की का नोटस दिया है। सासन प्रोजेक्ट पिछले एक साल से कोयले की रायल्टी नहीं चुकाई है, जो करीब 18२ करोड़ रुपए होती है। कलेक्टर ने १५ दिन में बकाया राशि जमा करने को कहा है।
वहीं नोटिस के बाद रिलायांस ने सरकार में यह आवेदन दिया है कि उसने निवेश संवर्धन समिति से रायल्टी में राहत मांगी है, इस प्रस्ताव पर अभी निर्णय होना बाकी है। कंपनी ने कहा है कि समिति के निर्णय होने तक उन्हें राशि जमा करने की अवधि में छूट दी जाए। इधर, खनिज विभाग का तर्क है कि समिति का जब निर्णय आएगा तब उसका पालन किया जाएगा। कंपनी को तय अवधि में बकाया राशि जमा कराना होगी।
अनिल अंबानी के सासन प्रोजेक्ट पर बिजली, पानी और रायल्टी का करीब 340 करोड़ रुपए से अधिक सरकार का बकाया है। बकाया राशि को जमा करने में अंबानी ग्रुप पीछे हट रहा है।
इस राशि को जमा करने के राहत देने के लिए रिलायंस के सासन पॉवर लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीकांत कुलकर्णी से लेकर कई प्रतिनिधि राज्य सरकार से मिल चुके हैं, लेकिन कंपनी को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। बल्कि खनिज साधन विभाग ने कोल रायल्टी की पूरी राशि जमा करने के लिए उन्हें नोटिस थमा दिया है।
सूत्रों के अनुसार अंबानी समूह ने तय अनुबंध के आधार पर 55 माह से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, फॉरेस्ट ट्रांजिट फीस और पानी के शुल्क के साथ जिले के खनिज निधि का पैसा नहीं दिया। यही हाल सासन पॉवर लिमिटेड से जुड़े कोल लिंकेज मुहेर और अमलोरी खदान की रायल्टी का भी है। अप्रैल 2019 से लेकर अब तक की करीब 150 करोड़ रुपए की रॉयल्टी अंबानी समूह ने नहीं दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले रायल्टी जमा करने के लिए 4 अप्रैल, फिर 25 जुलाई और अब 16 सितंबर को नोटिस भी सासन पॉवर लिमिटेड को जारी किया जा चुका है।
Updated on:
26 Nov 2019 10:17 pm
Published on:
27 Nov 2019 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
