2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में सूखे के हालात से सरकार चिंतित, सीएम शिवराज ने बुलाई अहम बैठक

मानसून की बेरूखी को लेकर एक्टिव हुई शिवराज सरकार, सीएम शिवराज ने कहा- कल महाकाल के दर्शन कर अच्छी बारिश के लिए करेंगे विशेष अनुष्ठान।

2 min read
Google source verification
cm_shivraj_singh.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून की बेरूखी से कई इलाकों में बने सूखे के हालातों को लेकर शिवराज सरकार एक्टिव हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। चित्रकूट में भी जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर सीएम शिवराज ने मंच से कहा था कि पिछले एक महीने से पानी नहीं गिरा है। इससे किसान चिंतित हैं, लेकिन फिक्र मत करना। हम सब आपको इस विपत्ति से मुक्त कराएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में मानसून की बेरूखी से फसलें सूख रही हैं और कई जिलों में तो सूखे के हालात बनते नजर आ रहे हैं।

सीएम ने बुलाई अहम बैठक
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सूखे की चिंता के चलते भोपाल में अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव-किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास के प्रमुख सचिव, उद्यानकी एवं खाद्य संस्करण विभाग के प्रमुख सचिव बैठक में मौजूद रहेंगे। जो जिलों में वर्षा की स्थिति, बांधों के जल स्तर, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सहित अल्प वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर चर्चा करेंगे और अहम फैसले लेंगे।

यह भी पढ़ें- पलभर में उजड़ा हंसता खेलता परिवार, 4 साल के बेटे के साथ माता-पिता ने किया सुसाइड

महाकाल से करेंगे अच्छी बारिश की कामना
अहम बैठक बुलाने के साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल से भी प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना करने की बात कही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान कल यानी सोमवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर जाएंगे और वहां पर विशेष अनुष्ठान कर प्रदेश में अच्ची बारिश की बाबा महाकाल से कामना करेंगे।

कमलनाथ ने की किसानों को राहत देने की मांग
बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी प्रदेश में सूखे के हालातों को लेकर ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है प्रदेश में इस बार भीषण सूखे की स्थिति बन रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में कम वर्षा हुई है। जलाशयों में पानी पूरी तरह से नहीं भर पाया है। फसलें सूख रही हैं। प्रदेश की अधिकांश किसान आबादी इससे सीधी प्रभावित हो रही है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि वह उत्सव मोड से बाहर आएं और तत्काल सर्वे कार्य शुरू कर किसानों को राहत देने की व्यवस्था शुरू करें। कल मुख्यमंत्री का जो बयान सामने आया, वह चुनौती का सामना करने से अधिक आपदा को अवसर में बदलने की चालबाजी जैसा प्रतीत हुआ। प्रदेश की जनता ने पूर्व में भी देखा है कि शिवराज सरकार आपदा को अपने हित में अवसर में बदल लेती है और जनता के लिए संत्रास पैदा करती है।

देखें वीडियो- गाजे बाजे के साथ गधे पर बैठाकर सरपंच का निकाला जुलूस

Story Loader