18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 पीसीसी से लेकर कंट्रोल रूम तक गहमागहमी, चली लाठियां

गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू ही हुई थी कि गोविंद गोयल को भीतर नहीं घुसने दिया, उधर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Manish Gite

Oct 15, 2015

Goyal's No Entry In congress Office

Goyal's No Entry In congress Office

(पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सीएसपी सलीम खान के कक्ष में दिग्विजय सिंह के बयान चल रहे थे और बाहर कांग्रेसी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को लाठियां भी चलाना पड़ी।)

भोपाल। लिंक रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उस समय गहमागहमी की स्थित बन गई जब गोविंद गोयल को कार्यकारिणी की बैठक में प्रवेश नहीं करने दिया गया।


गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू ही हुई थी कि गोविंद गोयल नए सदस्यों को फूल भेंट करने के लिए प्रवेश करने लगे। वहां गेट पर मौजूद चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि आप कार्यकारिणी में नहीं है, इसलिए आप प्रवेश नहीं कर सकते।

सीएसपी सलीम के कक्ष से बाहर निकलते दिग्विजय सिंह



इसके बाद गुस्साए गोविंद गोयल अपने समर्थकों के साथ लिंक रोड के डिवाइडर पर बैठ गए, इस दौरान उनके समर्थक आंशिक रूप से नारेबाजी करने लगे। उनके साथ गोविंद गोयल, राजकुमार पटेल, गुड्डू चौहान आदि नेता भी थे।

अपने बेटे जयवर्धन के साथ बाहर निकलते दिग्विजय सिंह


पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते दिग्विजय सिंह।

इस दौरान लिंक रोड पर काफी देर तक जाम की स्थित भी रही, लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। बाद में पुलिस बल ने इन लोगों को यहां से हटाया।


कंट्रोल रूम पहुंचे गोयल



प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विरोध होने पर वे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए, जहां दिग्विजय सिंह के बयान हो रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम के बाह जम गए है। वहां भी जाम की स्थित बनी हुई है। करीब दो-ढाई सो वाहनों के वहां खड़े होने के कारण जाम की स्थित बनी हुई है। वहां भी कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी उन्हें शांत करा रहे हैं। नहीं मानने पर लाठियां भी भांजी गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस कंट्रोल रूम तक गहमा-गहमी की स्थित बनी हुई है। सड़कों पर कांग्रेसी झंडे लहरा रहे हैं।