भोपाल

दिवाली तक भोपाल के प्रमुख रास्ते बंद, जानिए कहां से निकलेंगी कार बाइक

एमपी की राजधानी भोपाल के कुछ प्रमुख रास्ते दिवाली के पहले तक बंद रहेंगे। हबीबगंज नाका से डीआरएम ऑफिस तिराहा मार्ग 9 नवंबर तक बंद रहेगा जिससे कार बाइक वालों को खासी दिक्कत आएगी। मेट्रो रेल परियोजना के काम के कारण ये निर्णय लिया गया है। अलकापुरी मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण एम्स के सामने बाग सेवानिया से अलकापुरी की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए बंद किया गया है।

less than 1 minute read
Oct 17, 2023
हबीबगंज नाका से डीआरएम ऑफिस तिराहा मार्ग 9 नवंबर तक बंद

एमपी की राजधानी भोपाल के कुछ प्रमुख रास्ते दिवाली के पहले तक बंद रहेंगे। हबीबगंज नाका से डीआरएम ऑफिस तिराहा मार्ग 9 नवंबर तक बंद रहेगा जिससे कार बाइक वालों को खासी दिक्कत आएगी। मेट्रो रेल परियोजना के काम के कारण ये निर्णय लिया गया है। अलकापुरी मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण एम्स के सामने बाग सेवानिया से अलकापुरी की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए बंद किया गया है।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हबीबगंज नाका मेट्रो रेल स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस अहम कार्य के दौरान आगामी 9 नवंबर यानि दीपावली के ऐन पहले तक हबीबगंज नाका से डीआरएम ऑफिस तिराहा तक जाने वाला मार्ग पूर्णत: बंद रहेगा। यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालक सांची पार्लर से कस्तूरबा अस्पताल होकर डीआरएम ऑफिस तिराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

ब्लिक स्कूल होकर अलकापुरी की ओर से आवागमन कर सकेंगे- इसी तरह, अलकापुरी मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण एम्स के सामने बाग सेवानिया से अलकापुरी की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए बंद किया गया है। यहां से पब्लिक स्कूल होकर अलकापुरी की ओर से आवागमन कर सकेंगे।

इसके अलावा, प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा से इनकम टैक्स तिराहा/ एसबीआई बैंक चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बंद किया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन रात 10 से सुबह 6 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। 9 नवंबर तक यह डायवर्सन लागू रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन इनकम टैक्स ऑफिस तिराहा, केंद्रीय विद्यालय, बीएसएनएल ऑफिस तिराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स होकर एमपी नगर आवागमन करेंगे।

Published on:
17 Oct 2023 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर