4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश का पहला मॉडल रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए और बाइक पार्किंग पर देने होंगे 500 रुपए

हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग करने के लिए वसूले 480 रुपए

3 min read
Google source verification
habibganj

भोपाल। हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर कई गुना पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर यात्रियों का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, हबीबगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए एक प्रायवेट कंपनी को ठेका दिया गया है। जिसके बाद से प्रायवेट कंपनी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने वालों से मनमानी पार्किंग रेट वसूल कर रही है। अवैध वसूली को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाहन पार्किंग के नाम पर जो शुल्क वसूल किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इसलिए जारी की गई पार्किंग रेट लिस्ट पर दोबारा विचार किया जाए।

दो दिन का चार्ज 480 रुपए
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, नेहरू नगर निवासी सचिन विश्वकर्मा दो दिनों के लिए बाहर जाने के लिए अपनी बाइक स्टेशन खड़ी की थी। दो दिन बाद मोटरसाइकिल खड़ी करने का चार्ज पार्किंग कर्मचारियों ने 480 रुपए बताई। यह सुनते ही सचिन और उनके साथी उलटे पांव लौटने लगे। सचिन ने बताया कि पहले जब मैं दो दिन के लिए मोटरसाइकिल खड़ी करते थे तो 60 रुपए लगते थे, सात-आठ गुना चार्ज देने से अच्छा है कि अब मोटरसाइकिल दोस्त के रूम पर खड़ी करके वहां से आटो से आएंगे। वहीं जानकारों का कहना है कि अगर प्रायवेट कंपनी ऐसे ही वसूली करेगी तो जल्द ही किराये से ज्यादा पार्किंग का शुल्क देना होगा और पार्किंग के नाम पर ठेकेदार 500 रुपए तक की मनमानी वसूली करेंगे।

6 गुना बढ़ा पार्किंग शुल्क
हबीबगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग के रेट 6 गुना तक बढ़ा दिया गया है। हाल ही में आए रेलवे जीमए गिरीश पिल्लई ने कहा था कि पार्किंग के रेट जल्द कम कर दिए जाएंगे। इस संबंध में कंपनी से बातचीत जारी है। पिल्लई ने कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के लिए तैयार डिजाइन एक सप्ताह में फाइनल हो जाएगा। इसके बाद एक साल में स्टेशन का रीडेवलपमेंट कर यात्री सुविधाएं जुटाई जाएंगी। मामला तब गरमा गया जब दो दिन बाद शनिवार को यात्रा करके सचिन पर्किंग से अपनी बाइक लेने गया तो उससे 480 रुपए वसूले गए।

इस रेट लिस्ट पर लगनी थी मुहर
बतादेंकि पहली जनवरी से रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग के लिए न्यूनतम दो घंटे का चार्ज देना का प्रस्ताव आया था। जिसमें कहा गया था कि अगर आप 24 घंटे तक पार्किंग में कार रखते हैं तो आपको सिर्फ 20 रुपए चुकाने होंगे। अभी तक छह घंटे के स्लैब के लिए 10 रुपए और 24 घंटे के 40 रुपए लिए जाते थे। नई दरों के मुताबिक पहले दो घंटे का किराया 10 रुपए होगा। इससे बाद 12 घंटे तक 15 रुपए और 24 घंटे तक 20 रुपए होगा। भोपाल रेल मंडल की ओर से नई पार्किंग के लिए टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर 30 दिसम्बर को खुलेंगे। तीन साल के इस कांट्रेक्ट के लिए ठेकेदार को करीब 62 लाख रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मासिक शुल्क के तौर पर सामान्य व्यक्ति को 400 रुपए और रेलवे स्टाफ के लिए 200 रुपए प्रति माह रखा गया था।

ऐसे होनी थी व्यवस्था
रेलवे बोर्ड की ओर से पार्किंग के लिए तय नियमों के तहत अब ए-1 एवं ए श्रेणी के स्टेशनों पर यह कम्प्यूटराइज्ड पार्किंग पर्ची दी जाएगी। भोपाल ए-1 श्रेणी का स्टेशन होने के चलते यहां कूपन बुक पर्ची मान्य नहीं होगी। ठेकेदार को यहां हैंडहेल्ड मशीन से कम्प्यूटराइज्ड पार्किंग पर्ची देनी होगी, जिसमें लाइसेंसी, स्टैंड का नाम, वाहन रखने का समय दर व दिनांक होना अनिवार्य है। वहीं टेंडर की शर्तों के तहत ओवरचार्जिंग या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर दो हजार रुपए तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।