विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना वायरस की तरह से हंता वायरस घातक नहीं है। यह हवा के रास्ते नहीं फैलता है। यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। हालांकि हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर इंसान को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया आदि हो जाता है।