2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 गिलास हल्दी का दूध, दूर कर देता है कई बड़ी बीमारियां, करता है कैंसर से बचाव

जानिए क्या होते हैं हल्दी दूध के फायदे...

2 min read
Google source verification
1467284863-5443.jpg

turmeric milk

भोपाल। भारतीय किचन में ऐसी कोई सब्जी नहीं है, जो बिना हल्दी के बनती हो। हल्दी कई मायनो में शरीर के लिए लाभदायक होती है। यह रूप निखारने के साथ−साथ बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में भी मददगार है। वहीं हल्दी को कई तरह से प्रयोग किया जाता है लेकिन दूध के साथ में इसका सेवन किया जाए तो ये कई तरह की बीमारियों से बेहद आसानी से राहत दिलाती है।

शहर की डॉयटीशियन नेहा बताती है कि हल्दी दूध के वेरिएंट हो सकते हैं, जो अदरक, शहद, दालचीनी और अन्य मसालों के साथ अखरोट, नारियल या बादाम दूध के इस्तेमाल से तैयार किए जाते हैं लेकिन ज्यादातर भारतीय इसे सादा लेना पसंद करते हैं। इसके कई सारे फायदे होते हैं। जानिए क्या हैं फायदे...

- शरीर में कहीं पर भी चोट लग जाए तो गर्म दूध में हल्दी डालकर सेवन करना चाहिए। दरअसल, हल्दी में पाए जाने वाले औषधीय तत्व चोट को जल्द ठीक करने मे मदद करते हैं। साथ ही हल्दी के एंटी−बैक्टीरियल तत्व संक्रमण से भी बचाता है। जिससे चोट लगने पर इंफेक्शन की संभावना कम हो जाती है।

- हल्दी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर उत्पन्न करने वाले सेल्स को नष्ट करता है। जिसके कारण कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं तो कैंसर से खुद का बचाव कर सकते हैं।

- हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक्स और दूध में मौजूद कैल्शियम दोनों मिलकर हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। इसीलिए किसी भी तरह की बोन डैमेज या फ्रैक्चर होने पर इसे खास तौर पर पीने की सलाह दी जाती है

- हल्दी का दूध पीरियड्स के दर्द को कम करता है। इसे डिलीवरी के बाद औरतों को जल्दी रिकवरी के लिए भी दिया जाता है. इसका एक और फायदा ये भी होता है कि डिलीवरी के बाद इससे ब्रेस्ट मिल्क भी इंप्रूव होता है।

- हल्दी में एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा से संबंधित बीमारियों खुजली और मुंहासे में लाभकारी होती है।

- शरीर के दर्द में हल्दी वाला दूध आराम देता है। हाथ पैर व शरीर के अन्य भागों में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

Story Loader