3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी शारिरिक ताकत, आज रात से ही शुरु कर दें ये 2 काम

अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी शारिरिक ताकत, आज रात से ही शुरु कर दें ये 2 काम

2 min read
Google source verification
health tips

अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी शारिरिक ताकत, आज रात से ही शुरु कर दें ये 2 काम

भोपालः आजकल के भागदौड़ भरे जीवन और बिगड़ते खानपान के चलते आमतौर पर लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। एक तरफ हर व्यक्ति के जीवन में इतना कांप्टीशन बढ़ गया है, कि वो उसमें बने रहने के लिए दिन रात भगदौड़ में ही लगा रहता है। ऐसे में वो भरपूर नींद तक नहीं ले पाता। वहीं, ज्यादातर लोग धूम्रपान और शराब जैसी चीजों का सेवन करके अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसकसा नतीजा ये होता है कि, कुछ समय बाद व्यक्ति कई तरह की बीमारियों और समस्याओं से घिर जाता है। ऐसे में कम उम्र में भी पुरुषों में कमजोरी की समस्या बढ़ने लगती है। जिसका इलाज एक तो महंगा भी होता है और ये भी संभव नहीं है कि, किए इलाज से लाभ ही होगा। ऐसे में शरीर को ताकतवर और शक्तिशाली बनाए रखने के लिए आज हम आपको दो आसान और सस्ते-सुंदर उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं पुरुषों की ताकत बढ़ाने वाली उन दो खास चीजों के बारे में...।

-प्याज बढ़ाए ताकत

प्याज में एमिनो एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन और ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है। प्याज आपके पुराने दिन वापस लौटाने में बेहद मददगार होती है। इसका नियमित सेवन इंसानी शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाती।

इस्तेमाल का तरीका

यह उपाय आप तीनों वक्त खाना खाते समय कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक प्याज सुबह नाश्ते के वक्त, एक प्याज दोपहर खाना खाने के साथ और एक प्याज रात को खाना खाने के साथ सेवन करना है। यह आपकी ताकत को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

-दूध में होते हैं भरपूर प्रोटीन

यह बात तो लगभग सभी जानते हैं कि, दूध कई रोगों की दवा है। साथ ही, इसमे कई ऐसे पोष्टिक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं। अगर आप दूध में दाल चीनी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को एक अद्भुत ऊर्जा मिलेगी। एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फैट लें। इसे आप रोज़ाना सोते समय पियें कुछ ही दिनों में आपको इसका लाभ नज़र आने लगेगा।

Story Loader