16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके खाने में है जहर, इन चीजों से हमेशा रहें दूर…

क्या आप भी खाते हैं दही बड़े और खाना खाने के बाद पीते हैं पानी...तो अब इन आदतों को बदल लें...वरना कम हो जाएगी अापकी उम्र...

2 min read
Google source verification
khana khane ke niyam, bhulkar bhi in chizon ko na khaye ek sath khana ban jyega zehar, healthy food habits in hindi, healthy eating habits in hindi, healthy food, food for health, health news in hindi

khana khane ke niyam, bhulkar bhi in chizon ko na khaye ek sath khana ban jyega zehar, healthy food habits in hindi, healthy eating habits in hindi, healthy food, food for health, health news in hindi

भोपाल। आजकल खाने की पौष्टिकता से ज्यादा उसके स्वाद के आधार पर खाना खाया जाता है। ऐसे में कई बार हम खाने की थाली में ऐसे व्यंजन भी शामिल कर लेते हैं, जिनके एक साथ सेवन जहर बन जाता है।

नेचुरापैथी एक्सपर्ट काकोली कहती हैं कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति कहती है कि सेहत और तंदुरुस्ती के लिए खाना खाने से ज्यादा जरूरी है यह देखकर खाना कि किन चीजों को कैसे खाने में शामिल किया जाए, ताकि खाने की पौष्टिकता हमें मिले। लेकिन जैसे ही आप केवल स्वाद पर निर्भर होते हैं, तो आप एक साथ कई चीजों को खाने में शामिल करते हैं। लेकिन इस पर ध्यान नहीं देते कि इन्हें एक साथ खाना कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, कभी-कभी यह खाना विषाक्त हो सकता है। इसलिए हमेशा इन बातों का ध्यान रखें कि हम किन चीजों को एक साथ खाएं और किन्हें एक साथ खाना अवॉइड करें...

दूध के इन चीजों का सेवन है खतरनाक

* प्याज और दूध कभी भी एक साथ न खाएं।
* इन्हें खाने से 20 से ज्यादा बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। इनमें त्वचा संबंधी बीमारियां शामिल हैं।
* दूध के साथ कभी भी कोई भी खट्टा फल यानी जिनमें सिट्रिक एसिड बनता है, उन्हें खाना निषेध माना गया है।
* दूध के साथ केवल पका हुआ या मीठा आम खा सकते हैं। इसके अलावा आंवला ही एक मात्र ऐसा फल है, जिसका सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।
* घी और शहद कभी भी एक साथ न खाएं।
* क्योंकि घी और शहद दोनों जब मिलते हैं तो शेष नाग जितना घातक जहर बन जाता है। इसलिए भूलकर भी न शहद और घी का सेवन एक साथ न खाएं।
* उड़द की दाल और दही को एक साथ न खाएं।
* उड़द की दाल के बारे में भारत में हुई कई रिसर्च में इस दाल को दालों की राजा माना गया है। यही दाल ऐसी है, जिसे अकेले ही खाएं।
* उड़द की दाल के साथ दही का सेवन करने से २२-२५ फीसदी तक बीपी बढ़ता तुरंत बढ़ जाता है।
* अगर आप दही बड़ा खाने के शौकीन हैं, तो ध्यान रखें बड़ा मूंग की दाल का बड़ा हो तो ही दही डालकर खाएं।
* दही के साथ उड़द की दाल का बड़ा जहर का काम करता है। इसलिए बड़े को हमेशा मूंग की दाल में ही बनाएं।

खाने के बाद पानी भी बन जाएगा ऐसा जहर

* खाने को खाने से ज्यादा पचाना महत्वपूर्ण हैं।
* भोजन के अंत में पानी पीना जहर पीने के बराबर है।
* दरअसल हम जो खाना खाते हैं वो सबसे पहले आमाशय में पहुंचता है।
* यह ऐसा अंग है कि आप जैसे ही मुंह में खाने का पहला कौर या निवाला डालते हैं, तो इस अंग से अग्रि प्रवाहित होती है, जो खाने को पचाने का काम करती है।
* ध्यान दें जैसे ही आप खाना मुंह में डाल कर चबाना शुरू करते हैं। लार बनती है जो खाने को चबाने में मदद करती है।
* उसी समय से आमाशय में अग्नि बनती है, जो खाने को पचाने में मदद करती हैं।
* लेकिन यदि आप इस दौरान पानी पी लेते हैं, तो यह अग्नि शांत हो जाती है। * इस अग्नि के शांत होने पर खाना पचने के बजाय सडऩे लगता है।
* ऐसा होने पर पेट सबंधी १०३ से ज्यादा बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं।
* इनमें पेट के एसिडिटी, गैस, पेट के अल्सर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तक शामिल हैं।
* इसलिए खाना खाने के बाद कभी भी पानी न पिएं।