24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त के साथ इस माह सबसे अधिक शादियां

18 दिन बजेगी शहनाई, परिचय व सामूहिक विवाह सम्मेलन भी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 8 Feb 2024, 7:45 PM IST

बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त के साथ इस माह सबसे अधिक शादियां

बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त के साथ इस माह सबसे अधिक शादियां

भोपाल. इन दिनों फरवरी माह चल रहा है। विवाह सहित मांगलिक कार्यों के विशेष शुभ माने जाने वाला पर्व वसंत पंचमी 14 फरवरी को रहेगा। यह दिन विवाह कार्यों के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस बार इस महामुहूर्त में शहर में एक हजार से अ धिक शादियां होने की उम्मीद है। वसंत पंचमी के साथ इस माह में कुल 18 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त है, जो साल 2024 में सबसे अधिक है। खरीदारी के लिहाज से भी यह माह फलदायी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग मिलाकर 11 दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसमें एक बार गुरु पुष्य योग बनेगा।
गुरु पुष्य योग 22 को
फरवरी माह में खरीदारी के लिए कई शुभ योग रहेगे। खरीदारी के लिए विशेष शुभ गुरु पुष्य का संयोग भी 22 फरवरी को रहेगा। इसी प्रकार पूरे माह में सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग मिलाकर 11 दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेंगेे। पं. जगदीश शर्मा के अनुसार वाहन खरीदारी के लिए फरवरी में 4, 18, 21, 22 और 29 तारीख का दिन उत्तम रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए 4, 6, 13, 18, 23, और 25 फरवरी को शुभ रहेगा। इसी प्रकार 22 को गुरु पुष्य के संयोग में सभी प्रकार की खरीदारी की जा सकेगी।
गुप्त नवरात्र में होगी साधना और आराधना
मनोकामना पूर्ति की साधना के लिए विशेष फलदायी गुप्त नवरात्र 10 से 18 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए दस महाविद्याओं की साधना करेंगे और शक्तिपीठों में गुप्त अनुष्ठान होंगे। इस दौरान पंचमी तिथि पर 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी।
पूरे माह गूंजेगी शहनाई
इस समय विवाह के शुभ मुहूर्त चल रहे हैं। साल 2024 के सबसे अधिक लग्न मुहूर्त इसी माह में होंगे। पूरे माह में 18 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे और पूरे महीने शादियां होंगी। 15 मार्च से 16 अप्रेल तक खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे, वहीं मई, जून में भी गुरु शुक्र अस्त होने के कारण लग्न मुहूर्त नहीं रहेंगे।
यह व्रत पर्व
06 फरवरी- षटतिला एकादशी
07 फरवरी- तिल द्वादशी
09 फरवरी- मौनी अमावस्या
10 से 18 फरवरी- गुप्त नवरात्र
14 फरवरी- वसंत पंचमी
15 फरवरी- शीतला षष्ठी
16 फरवरी- अचला सप्तमी
17 फरवरी- भीमा अष्टमी
18 फरवरी- महानंदा नवमी
20 फरवरी- जया एकादशी
21 फरवरी- प्रदोष व्रत
24 फरवरी- माघ पूर्णिमा स्नान