भोपाल

कार ने कुचला, गृहमंत्री ने काफिला रोककर अस्पताल भेजा पर नहीं बच सका कर्मचारी

मंत्रालय में गृहमंत्री के सामने हुआ हादसा, पिछले दिन काफिला रोककर गृहमंत्री ने भेजा था जेपी अस्पताल, घायल कर्मचारी की मौत

less than 1 minute read
Dec 11, 2022

भोपाल. लिंक रोड नंबर एक पर घर से निकलकर मंत्रालय जा रहे एक व्यक्ति को कार ने कुचलकर गंभीर घायल कर दिया। घटना गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने हुई थी जिसके बाद काफिला रोककर उन्होंने घायल कर्मी को अस्पताल भिजवाया था। कुछ देर चले इलाज के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। टीटी नगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों का कहना है कि कार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की है जिसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। 59 साल के सेकेंड स्टॉप तुलसी नगर निवासी नंदलाल सेन आवास एवं पर्यावरण विभाग में प्यून थे। वर्तमान में वह वल्लभ भवन में अटैच थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से जेपी अस्पताल होते हुए पैदल ऑफिस जा रहे थे। मयूर पार्क के किनारे वह पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मौके से गुजर रहे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

अनिल विश्वकर्मा के नाम से कार
जिस कार ने नंदलाल को टक्कर मारी वह हबीबगंज निवासी अनिल विश्वकर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। परिजनों को कहना है कि घटना के समय पुलिस की वर्दी पहने हुआ सब-इंस्पेक्टर कार चला रहा था। इधर पुलिस का कहना कि अभी ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। कार बरामदगी के बाद ही पता चल सकेगा कि घटना के समय गाड़ी कौन ड्राइव कर रहा था। पुलिस घटना स्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Published on:
11 Dec 2022 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर