भोपाल

स्मार्टरोड से ऊंचे कर लिए थे मकान, निगम ने हटाए

भोपाल. नगर निगम अमले ने शनिवार को स्मार्टरोड किनारे दो मकानों के शेड हटाए। ये शेड रोड से ऊंचे कर लिए गए थे। निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के अनुसार ये निर्माण अवैध है। इस तरह अतिरिक्त शेड डालना या निर्माण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में निगम की टीम ने दो मकानों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।

less than 1 minute read
Jul 22, 2023


भोपाल. नगर निगम अमले ने शनिवार को स्मार्टरोड किनारे दो मकानों के शेड हटाए। ये शेड रोड से ऊंचे कर लिए गए थे। निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के अनुसार ये निर्माण अवैध है। इस तरह अतिरिक्त शेड डालना या निर्माण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में निगम की टीम ने दो मकानों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। रहवासियों ने निगम की टीम को घेर लिया था। मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग जमा होने से रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ। करीब पांच घंटे तक कार्रवाई चली, इसके बाद मकानों का उपरी हिस्सा हटाया जा सका। इसी तरह निगम के अमले ने इश्वर नगर रेडिसन होटल की लाइन में अवैधतोर पर बनाई छह दुकानों को हटाया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया। इसी तरह निगम के अमले ने इश्वर नगर रेडिसन होटल की लाइन में अवैधतोर पर बनाई छह दुकानों को हटाया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया।

Updated on:
22 Jul 2023 08:12 pm
Published on:
22 Jul 2023 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर