ऐसे जानें मतदाता सूची में नाम है या नहीं
वोटर कार्ड होने के बाद भी कई बार मतदाता सूची से आप का नाम बाहर कर दिया जाता है। टोल फ्री नम्बर 1950 में आप फोन कर इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इस टोल फ्री नम्बर से यह भी पता चल जाएगा आप को किस मतदान केन्द्र क्रमांक पर वोट करने जाना है।
हैज टैक गो वेरीफाई ऐप - इस पोर्टल के माध्यम से मतदाता यह देख सकेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इसमें मतदाताओ को इपिक नम्बर, मोबाइल नम्बर अथवा आधार कार्ड नम्बर डालना पड़ेगा। अगर इन में कोई भी दस्तावेज उनके पास नहीं है तो उन्हें अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि और उस जिला तथा विधानसभा का नाम जहां से उन्होंने पहले मतदाता सूची में था, उसे डालना पड़ेगा।