
IAS नियाज खान की नई किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट' का कवर जारी, 'खान' का नजरिया बताएगा 'ब्राह्मण' गौरव
मध्य प्रदेश के चर्चित आईएएस नियाज खान ने गुरुवार को अपनी मोस्ट अवेटेड नई किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट' का कवर पेज जारी किया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि, उपन्यास के रूप में लिखी गई उनकी इस किताब से ब्राह्मणों को गौरव का अनुभव होगा।
आपको बता दें कि, आईएएस नियाज खान ने इस संबंध ने अपने ट्वीटर पर किताब का कवर पेज जारी करते हुए लिखा कि- 'मैं अपनी किताब का कवर पेज जारी कर रहा हूं। मेरी किताब के नायक, शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य, एक ब्राह्मण, यूएसए में सीईओ की अपनी प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे देता है और ब्राह्मणों के लिए अपने परिवार के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लेता है। एक ऋषि के रूप में वह हर ब्राह्मण का खोया हुआ गौरव वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।'
'खान' के नजरिए से क्या हैं 'ब्राह्मण'
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के आईएएस नियाज खान वो शख्स हैं, जो खुद 'खान' हैं और 'ब्राह्मणों' क गौरव को दर्शाती एक किताब लिख चुके हैं। अब कुछ ही दिनों में किताब पाठकों के बीच आ जाएगी। इस किताब की चर्चा इसलिए भी अधिक है क्योंकि, किताब के बहाने खान की निगाहों से ब्राह्मण को देखा जाएगा। अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार, इस किताब को बनाने में नियाज खान ने काफी शोध करने के साथ साथ ऐसे कई तथ्य जुटाएं हैं, जो बताते हैं कि ब्राह्मणों की बुद्धिमता का स्तर दर्शाते हैं। अगर देश के शीर्षस्थ पदों पर ये बैंठे तो देश को सही दिशा दी जा सकती है। एक इंरव्यू में तो खान ने ये तक कहा कि, अगर ब्राह्मण ही वो लोग हैं, जिनके जरिए देश सुपर पॉवर बन सकता है।
इसलिए हो रहा किताब का ज्यादा इंतजार
आईएएस नियाज खान द्वारा लिखी जा रही 'ब्राह्मण द ग्रेट' किताब की चर्चा इसलिए प्रदेश के साथ साथ देशभर में काफी अधिक है क्योंकि, आईएएस नियाज खान हमेशा अपने बयानों क जरिए देश के मुस्लिमों को ही आड़े हाथ लेने के चलते चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में ब्राह्मणों की तारीफ बयां करती किसाब का इंतजार इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि उन्होंने उस किताब को बनाने में किन चीजों को आधार माना है।
Updated on:
16 Feb 2023 12:40 pm
Published on:
16 Feb 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
