13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल क्राइम ब्रांच का भीषण एक्‍सीडेंट, 6 से ज्यादा जवान घायल, आरोपियों को पकड़ने मेरठ जा रही थी टीम

Accident News : श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई के लिए निकली भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम यूपी के रास्ते में खुद हादसे का शिकार हो गई।

2 min read
Google source verification
Accident News

भोपाल क्राइम ब्रांच का भीषण एक्‍सीडेंट (Photo Source- Patrika)

Accident News : मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच का वाहन बीती रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज यूपी के आगरा में स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।

श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई के लिए निकली भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम यूपी के रास्ते में खुद हादसे का शिकार हो गई। आरोपियों की तलाश में मेरठ जा रही मध्‍य प्रदेश पुलिस टीम का वाहन उत्तर प्रदेश के एटा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

मेरठ में मिली थी आरोपियों की लोकेशन

बताया जा रहा है कि,भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम को लूट के आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली थी। इसी जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सड़क मार्ग से आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन एटा के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

इस हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, सभी घायलों को पहले तो नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल आगरा के अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर से मिर्ची झोंककर की थी लूट

दरअसल, कुछ दिन पहले श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट की वारदात हुई थी। सुबह साइकिलिंग के दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और करीब 11 तोले का सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे। अब इसी मामले में आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीम कार्रवाई करने मेरण जा रही थी।

खास बातें

-श्यामला हिल्स इलाके में डॉक्टर मनोज वर्मा से हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम मेरठ जाते समय यूपी में सड़क हादसे का शिका हुई है।

-साइकिलिंग कर रहे डॉ. मनोज शुक्ला दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और करीब 11 तोले का सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे बदमाश।

-आरोपियों की तलाश में मेरठ जा रही मध्‍य प्रदेश पुलिस टीम का वाहन उत्तर प्रदेश के एटा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

-हादसे के बाद सभी घायल जवानों को पहले तो घटना स्थल के नजदीक ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें आगरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

-