31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें video : जीवन में सफल रहना है तो आनंद में रहो तभी जीवन सार्थक होगा

रविन्द्र भवन में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग

2 min read
Google source verification
रविन्द्र भवन में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग

रविन्द्र भवन में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग

भोपाल. रविन्द्र भवन में आध्यात्मिक संत सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग आयोजित किया गया। इस दौरान महाराज ने जीवन में सफलता के कई मूल मंत्र दिए और जीवन को संयमित और नियमित रखने का संदेश दिया। महाराजश्री के भक्ति सत्संग के दौरान आधे घंटे में छह बार बिजली गुल हुई, इसके कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के दौरान आयोजक भी बार-बार अंदर बाहर होते रहे। इसे लेकर आयोजकों ने नाराजगी भी जाहिर की। Sudhanshu Maharaj ने कहा कि जीवन में सफ़ल होने के लिए आनन्द में रहना चाहिए तभी सफ़लता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने ,मौसम और जीव जन्तु से जब तक आप लगाव नहीं रखते तब तक आपके जीवन सफ़लता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम अपना विचार भगवान के लिए तथा पहला पग भगवान के प्रति लगाएं। इस मौके पर उन्होंने सफल जीवन के लिए पांच मंत्र भी दिए।
भगवान के साथ शांति और एकांत में समय बिताए
सुधांशु महाराज ने कहा कि हमे भगवान से सीधे जुडऩा चाहिए, तभी हमारी भक्ति पूर्ण होगी। Sudhanshu Maharaj ने कहा कि सफलता पूर्ण तभी होती है, जब उसकी प्राप्ति में शांति और सुख मिले। अन्यथा हमारी सफलता अपूर्ण है। इसके लिए हमें भगवान के साथ शांति व एकांत में कुछ समय बिताना चाहिए। उनके साथ कनेक्ट होना चाहिए। अन्यथा न हमे सफलता की प्राप्ति होगी और ना ही भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

गुंदेचा बंधुओ ने किया ध्रुपद गायन
रविन्द्र भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ गुंदेचा बंधुओं के ध्रुपद गायन से हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शायंकालीन सत्र का शुभारंभ गुंदेचा बधुओं के ध्रुपद गायन से हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल की महापौर मालती राय भी उपस्थित रहीं। उन्होंने आचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्व जागृति मिशन के भोपाल मंडल प्रधान एमपी उपाध्याय ने बताया कि रात्रि में महाराज दिल्ली के लिए रवाना हुए।
सफल जीवन के लिए दिए यह पांच मंत्र
- आरोग्यता
- आर्थिक आत्मनिर्भरता
- पारिवारिक प्रसन्नता
- सामाजिक प्रतिष्ठा
- धर्म, गुरु, ईश्वर के प्रति निष्ठा