
Independence day 2021: भोपाल. प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी एवं परेड निरीक्षण किया गया। लाल परेड ग्राउंड में 9 टुकड़ियां मार्च किया। इन टुकड़ियों में एसएएफ, जिला पुलिस, महिला पुलिस, एसटीएफ, होमगार्ड् व हॉक फोर्स, एएसएएएफ के दो प्लाटून और पुलिस बैंड शामिल थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए कहा है कि तीसरी लहर से लड़ने के लिए रणनीति बनाई है 80 हजार टेस्ट कर रहे हैं। महावैक्सीनेशन अभियान चलाकर 3 करोड़ 75 लाख लोगों को लगाया जा चुका है। जनभागीदारी से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों के साथ सरकार खड़ी है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी आंगनबाडी़ भवन को सोलर से जगमगाएंगे।
सीएम पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि वह हर रोज एक पौधा लगाते हैं प्रदेश के लोग कम से कम एक साल में एक पौधा लगाए इसीलिए प्रदेश में अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। ग्लोवल वार्मिंग और कूलिंग से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह नए कीर्तिमान बना रहे हैं। प्रदेश में क्लस्टर बनाकर नए उद्यमी बने और बैंक से लोन दिलाने के लिए सरकार नई योजना लाने वाली है। समावेसी विकास और सामाजिक न्याय को साथ लेकर चलना है।
18 सिंतम्बर से 15 नवम्बर तक विकास अभियान जनजातीय भाईयों के शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्क्रिति को बचाने के लिए अभियान चालाया जाएगा। सामुदायिक वन प्रबंधन में भी जनजातियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का फोकस सहकारिता के क्षेत्र में किया जाएगा। देवी अहिल्या बाई, बाजीराव पेशवा और अटल विहारी बाजपेयी की प्रतिमा ओमकारेश्वर में अद्वेत संस्क्रत संस्थान बनाकर स्थापित किया जाएगा।
सीएम ने स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वें वर्ष में हमें अपने राष्ट्र को खुशहाल बनाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास जारी रखने का संकल्प लेना है। राज्य सरकार ने नागरिकों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बीते डेढ़ दशक में इन प्रयासों में तेजी आई, जिसके फलस्वरुप मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का तमगा भी हट सका। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश देश के सबसे समृद्ध, उनन्नतशील प्रांतों में शामिल होगा।
पहले मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजवंदन कर सभी को शुभकामनाएँ दी। मेरी सुरक्षा में पदस्थ सुरक्षाबल द्वारा अत्यंत लगन मेहनत और निष्ठा के साथ किया गया है, आज इनके उत्साहवर्धन हेतु इन्हें पुरस्कृत किया। उसके बाद सीएम बीजेपी कार्यालय के ध्वजारोहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
देखिये मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से कार्यक्र..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का घर जाकर सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों को उनके निवास पर जाकर शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा तय अधिकारी और कर्मचारी रविवार को ध्वजारोहण के बाद सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों व कारगिल युद्ध के शहीदों के घर पहुंचकर शॉल, श्रीफल, फूल माला से सम्मानित करेंगे। इसके. लिए रामगोपाल यादव सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Updated on:
15 Aug 2021 09:34 am
Published on:
15 Aug 2021 08:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
