5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति बनने से पहले 11 बार एमपी आ चुके है कोविंद, मां पीताम्बरा पीठ से है खास लगाव

भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 10 नवंबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर भोपाल में उपिस्थत होंगे। अपने इस दौरे पर वे तीन कार्यक्रमों में शामिल हो

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

alka jaiswal

Nov 08, 2017

president ramnath kovind

president ramnath kovind

भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 10 नवंबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर भोपाल में उपिस्थत होंगे। अपने इस दौरे पर वे तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में हाजिर होने के बाद वे राजभवन में रात्रि का भोजन करेंगे और 11 नवंबर को जबलपुर होते हुए अमरकंटक के लिए रवाना होंगे। देश का राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद की यह पहली मध्यप्रदेश यात्रा है। यहां पर वे नर्मदा मंदिर दर्शन के अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मां पीताम्बरा पीठ से है खास लगाव
रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद भले ही पहली बार भोपाल आ रहे हो लेकिन मध्यप्रदेश के दतिया से उनका खासा लगाव है। राष्ट्रपति बनने से पहले वे दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ में 11 बार आ चुके है और वहां पर विशेष अनुष्ठान कर चुके है। उनका यहां से विशेष लगाव है। समय-समय पर वे कई बार यहां आते रहे है और अनुष्ठान कराते रहे। यहां तक की राष्ट्रपति बनने से कुछ दिन पहले ही वे यहां पर आए थे और अनुष्ठान कराया था। शायद यहीं वजह रही होगी कि उनकी मनोकामना पूर्ण हुई और वे देश के 14 वें राष्ट्रपति बने। अब जब वे राष्ट्रपति बन चुके है, तब मध्य प्रदेश की धरती पर कदम रखना अपने आप में सौभाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद के भोपाल प्रवास कार्यक्रमों के स्वरूप और रूपरेखा की समीक्षा की। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव बी. पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर. के. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति के भोपाल प्रवास के दौरान गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये और उनके स्वागत सत्कार की व्यवस्था भव्य एवं व्यवस्थित हो। बैठक में इस बात की भी चर्चा हुई कि राष्ट्रपति भोपाल के लाल परेड मैदान में सद्गुरु कबीर महोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले हिस्सा लेंगे। इसके बाद जीटीबी कॉम्प्लेक्स तात्याटोपे नगर में रानी झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण प्रदर्शनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा अजा मोर्चा की बैठक में अधिक से अधिक मोर्चा कार्यकर्ता भोपाल ले जाने की चर्चा की गई। बैठक में विधायक चैतन्य काश्यप ने भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जिले के हर मंडल से 100-100 कार्यकर्ताओं के जाने का लक्ष्य है, लेकिन अजा मोर्चा बूथ स्तर पर इससे भी अधिक कार्यकर्ताओं को एकत्र करने का प्रयास करें। मोर्चा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति के स्वागत में अधिक से अधिक पहुंचकर संगठन की शक्ति दिखाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने कहा कि सामान्य परिवार से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर कोविंद राष्ट्रपति के प्रमुख पद पर पहुंचे हैं।