
भोपाल। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीनियर सिटीजन्स को रेलयात्रा में मिलने वाली छूट को जल्द बहाल करने की घोषणा की है। साथ ही पात्रता मानदंडों में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करेगा। साथ ही टिकट पर मिल रही रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित करने का प्रस्ताव है। रेल मंत्रालय अभी तक ट्रेन में सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53% छूट देता रहा है। दिव्यांग, स्टूडेंट्स, मरीजों को इस छूट के अलावा अन्य रियायतें मिलती हैं।
अभी यह रियायत
महिला सीनियर सिटीजन पैसेंजर्स 50% रियायत के लिए एलिजिबल होती हैं, जबकि पुरुष और ट्रांसजेंडर सभी वर्गो में 40% छूट का लाभ मिलता था। यह छूट गरीब रथ, गतिमान, हमसफर व सुविधा ट्रेनों को छोड़कर सभी गाड़ियों में मिलती थी। बता दें, 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी।
मार्च 2020 से बंद है रियायत
मार्च 2020 में बंद की रियायत कोविड में 19 मार्च 2020 में रेलवे ने कई रियायतें बंद की। टिकट पर छूट बंद कर रेलवे ने 11.32 करोड़ बुजुर्ग से अब तक 2560.9 करोड़ कमाए। यह आंकड़ा मार्च 2020 से सितंबर2022 का है। सीनियर सिटीजंस को 5808.85 करोड़ के टिकट बेचे।
कब कितने सीनियर सिटीजन ने कीं यात्राएं
| वित्तीय वर्ष | पुरुष | महिला | ट्रांसजेंडर |
| 2018-19 | 41566.87 | 30415.74 | 5.08 |
| 2019-20 | 42209.24 | 30775.13 | 7.85 |
| 2020-21 | 11877.86 | 7142.47 | 2.09 |
| 2021-22 | 33733.81 | 21803.14 | 6.29 |
| 2022-2023 | 22597.54 | 16124.04 | 12.72 |
सीनियर सिटीजन्स से रेलवे को कमाई
| वित्तीय वर्ष | पुरुष | महिला | ट्रांसजेंडर | कुल आय |
2018-19 | 1746.22 | 1173.61 | 0.25 | 2920.08 |
| 2019-20 | 1800.61 | 1209.84 | 0.33 | 3010.78 |
| 2020-21 | 542.13 | 332.86 | 0.11 | 875.10 |
| 2021-22 | 1547.43 | 1050.76 | 0.35 | 2598.54 |
| 2022-2023 | 1344.44 | 990.09 | 068 | 2335.21 |
ऐसे हुआ खुलासा
नीमच के चंद्रशेखर गौर को सूचना सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि 20 मार्च, 2020 व 31 मार्च, 2022 तक रेलवे ने 7.31 करोड़ सीनियर सिटीजन को छूट नहीं दी। इनमें 60+ के 4.46 करोड़ पुरुष, 58+ की 2.84 करोड़ महिलाएं व 8,310 ट्रांसजेंडर हैं। इस अवधि में सीनियर सिटीजन से 3,464 करोड़ राजस्व मिले। जिसमें रियायत के निलंबन के कारण अर्जित अतिरिक्त 1,500 करोड़ रुपए शामिल हैं। रेलवे ने पुरुष यात्रियों से 2,082 करोड़, महिला यात्रियों से 1,381 करोड़ व ट्रांसजेंडर से 45.58 लाख कमाए।
Updated on:
13 Dec 2022 05:39 pm
Published on:
13 Dec 2022 05:33 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
