भारतीय विकेटकीपर, बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन वापसी करते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके पहले 28 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स कैप्टन ने 3 जनवरी, 2023 को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20आई में भारत के लिए मैच खेला था। हाल ही में, संजू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हूँ।" इसमें कोई दो राय नहीं है कि इसने उनके प्रशंसकों को आईपीएल 2023 के लिए उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को टीम के लिए 42 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम पंजाब से पांच रन से हार गई। अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सैमसन ने खेल जगत में शक्तिशाली वजूद बनाया है। वे न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने हर खेल में निरंतरता का प्रदर्शन करते हैं, जो उन्हें दर्शकों के और भी अधिक करीब ले आता है।