23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बने जाम के हालात,कुछ देर परेशान रहे लोग

जंबूरी मैदान से जुड़े मागोॅ पर बन रहे है जाम के हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 25 Sep 2018, 6:59 PM IST

news

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बने जाम के हालात,कुछ देर परेशान रहे लोग

भोपाल। राजधानी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शहर के कई मार्गो पर जाम के हालात बनने लगे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सम्मेलन में लगभग 10 लाख कार्यकर्ता पहुंचे है। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकताओं के पहुंचने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। लोगों को जगह जगह लगने वाले जाम से सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर तो राहगीर जाम में फसे रहे। राहगीरों का कहना है कि रैली और सभा के कारण आए दिन शहरवासियों को जाम में परेशान होना पड रहा है।

ट्रैफिक डायवर्ट होने से अन्य मार्गो पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर भाजपा प्रदेश की राजधानी भोपाल से मंगलवार को चुनावी शंखनाद किया। जिसके चलते शहर कई इलाकों में जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा। ज्ञात हो कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकताओं को संम्बोधित करने राजधानी आए थे। इस दौरान पूरे समय भोपाल का ट्रैफिक डायवर्ट रहा। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भोपाल जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान भी जारी किया है इसके तहत शहर के कई रास्ते डायवर्ट किए थे उसके बाद भी जाम के हालात बन रहे है।

इन मार्गो पर लग रहे है जाम
कार्यकर्ता सम्मेलन में आई भीड़ से शहर के कई मार्गो पर जाम लग रहे है। जानकारी के मुताबिक इंदौर, राजगढ़, सागर, रायसेन, होशंगाबाद की ओर से आने वाले मार्गो पर जाम के हालात बनाना शुरू हो गए है। लोगों का कहना है भीड़ आने से ट्रैफिक चरमारा गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था के बिगडने से शहर के कुछ मार्गों पर जाम बन रहे है। हालाकि पुलिस विभाग ने लग रहे इन जाम से निपटने के लिए कई स्थानों पर पुलिसबल तैनात किए है ,लेकिन ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण जाम के हालात बन रहे है।