2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन से फेंका कांस्टेबल!, गंभीर रूप से घायल जानिए पूरा मामला

घायल कांस्टेबल सुुरेंद्र बंसल झेलम एक्सप्रेस से झांसी जा रहा था। भोपाल स्टेशन के पास गिर जाने से कांस्टेबल को गंभीर चोटें आयी।

2 min read
Google source verification
So the impact on these trains will be affected know why?

So the impact on these trains will be affected know why?

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक कांस्टेबल चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल झेलम एक्सप्रेस में सवार था। ट्रेन चलने के दौरान कांस्टेबल ट्रेन से नीचे गिर गया। फिलहाल मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। जीआरपी ने घायल पुलिस को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, घायल कांस्टेबल सुुरेंद्र बंसल झेलम एक्सप्रेस से झांसी जा रहा था। भोपाल स्टेशन के पास गिर जाने से कांस्टेबल को गंभीर चोटें आयी है। कांस्टेबल 10 वीं बटालियन सागर में तैनात है। डॉक्टरों ने कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई है। भोपाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही से आए दिन हो रहे हादसे

ट्रेन से उतरते और चढ़ते समय यात्रियों की जल्दबाजी से अक्सर ऐसे हादसे हो रहे है। इसमें यात्री के साथ रेलवे प्रशासन भी जिम्मेदार होता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि ट्रेन प्लेटफार्म से पहले रूक जाती है। जिससे यात्री उतरने लगते है। इससे यात्री बिना कारण के हादसे के शिकार बन जाते है। हादसे से बचने के लिए यात्री को रेलवे द्वारा समय-समय पर चलायी जा रही रेल जागरूकता अभियान में भाग लेना चाहिए। जिससे हो रहे रेल हादसो से बचा जा सके।

ट्रेन से चढ़ते-उतरते समय इन बातों का रखे ध्यान

ट्रेन के चलते समय कभी भी उतरने और चढ़ने की कोशिश न करें। क्योंकि कुछ देर की जल्दबाजी जिंदगीभर के लिए भारी पड़ सकती है। यदि आप ट्रेन में यात्रा कर रहे है तो ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय भीड़ को ध्यान में रखना चाहिए। अधिक भीड़ होने पर यात्रा नहीं करनी चाहिए ।

परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो पहले अपने परिवार को ट्रेन में चढ़ा देना चाहिए। जिससे कोई छुट न जाएं। अगर ट्रेन चलते समय आपके परिचित ट्रेन के अंदर रह जाते हैं तो जल्दबाजी न करें बल्की ट्रेन में लगी चेन खींचकर ट्रेन को रोकें। ट्रेन के चलने पर कभी भी दरवाजों पर लगी रॉड को न पकड़े। चलती ट्रेन में गेट के दरवाजों पर न बैठे।

हालांकि यात्रियों की सुरक्षा व जागरुकता के लिए रेलवे प्रशासन की ओर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। चलती ट्रेनों में न चढऩे व उतरने की हिदायत दी जाती है। लोगों को इस बात का लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Story Loader