14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में जियो ने सबको पछाड़ा, इन ऑफर्स से मचाई धूम

MP में जियो ने लीडिंग मोबाइल सर्विस आइडिया को पीछे छोड़ा, इन ऑफर्स के दम पर बनाई लोगों में जगह।

2 min read
Google source verification
jio

भोपाल। अपने बढ़ते मार्केट शेयर के साथ रिलायंस जियो ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। जियो ने मध्य प्रदेश में एक तिमाही में 15.5 रेवन्यू मार्केट शेयर हासिल किया है। जियो का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेवन्यू मार्केट शेयर 19 प्रतिशत तक जा पहुंचा है।

ये है रेवन्यू मार्केट शेयर की स्थिति
इस सूची में जियो 19 प्रतिशत शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं आइडिया 36 प्रतिशत शेयर के साथ पहले स्थान पर और एयरटेल 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। जियो के बाद वोडाफोन 8 प्रतिशत, आरकॉम 6 प्रतिशत, टाटा 5 प्रतिशत और बीएसएनएल 3 प्रतिशत मार्केट रेवन्यू शेयर पर है।

कस्टमर मार्केट शेयर में भी तीसरे स्थान पर है जियो
वहीं कस्टमर मार्केट शेयर में भी जियो तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर आइडिया है जिसके पास 34 प्रतिशत शेयर हैं, दूसरे स्थान पर एयरटेल है, जिसके पास 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हैं। वहीं जियो के पास 12 प्रतिशत मार्केट शेयर हैं जो कि आरकॉम के साथ तीसरे स्थान पर है। वोडाफोन 9 और बीएसएनल 7 प्रतिशत मार्केट शेयर रखते हैं, वहीं टाटा के पास 7 प्रतिशत मार्केट शेयर हैं।

तेजी से बढ़ रही है कम्पनी
जियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नंबर वन ऑपरेटर आइडिया जहां 7.4 प्रतिशत रेवन्यू मार्केट शेयर एक तिमाही में खोया है, वहीं जियो ने इसे 15.5 प्रतिशत की दर से हासिल किया है। इसके अलावा एक तिमाही में टेलीकॉम इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.1 प्रतिशत रही, वहीं कम्पनी के तौर पर जियो की ग्रोथ रेट 528 प्रतिशत रही। कम्पनी ने 2017-18 की दूसरी तिमाही में लगभग 417 करोड़ रुपए कमाए हैं।

बेहतर ऑफर्स के साथ तेज नेट स्पीड बनी लोकप्रियता का कारण
ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में ट्राई के मायस्पीड एप के अनुसार रिलायंस जिओ की औसत डाउनलोड स्पीड 18.433Mbps रही। इसके बाद 8.999Mbps के साथ वोडाफोन दूसरे तथा 8.746Mbps की औसत स्पीड के साथ आइडिया तीसरे स्थान पर रही। इनमें सबसे पीछे एयरटेल रही।इस कंपनी की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 8.550Mbps रही। इतना ही नहीं बल्कि इसमें गौर करने वाली बात यह भी है इन सभी कंपनियों की औसत डाउनलोड स्पीड पिछले तीन महीनों की औसत डाउनलोड से कम रही है।