25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतू पटवारी उमंग सिंघार को, दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डस रहे, कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार

सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कांग्रेस( MP Congress) ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। राजधानी भोपाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकरी में नकली सांपों संग अनोखा प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp vs congress on MP Budget 2025

bjp vs congress on MP Budget 2025

MP Budget 2025 :मध्यप्रदेश में 10 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कांग्रेस( MP Congress) ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। राजधानी भोपाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकरी में नकली सांपों संग अनोखा प्रदर्शन किया। विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा(MP BJP) सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है।

कुंडली मारकर बैठी है सरकार

बता दें कि, विधानसभ बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पटल पर रखा जाएगा। साथ ही दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य कांग्रेस नेता ने टोकरी में नकली सांपों संग अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हरदा विधायक ने कहा कि सरकार सांप की तरह नौकरियों पर कुंडली मारकर बैठी है। लाखों पद खाली हैं। युवा परेशान हो रहे हैं लेकिन, सरकार उन्हें रोजगार नहीं दे रही है।

BJP ने किया पलटवार

वहीं कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्व शर्मा ने कहा- कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है। क्योंकि कांग्रेस में कई आस्तीन के सांप हो गए हैं। जीतू पटवारी(Jitu Patwari) उमंग सिंघार को डस रहे हैं। उमंग सिंघार दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) को डस रहे हैं। दिग्विजय कमलनाथ को डस रहे हैं। हमारी तरफ से उनको इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं।