
भोपाल की जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में जेएलयू इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ मीडिया का सातवां संस्करण आयोजित किया गया। 9 और 10 मार्च को हुए इस मीडिया फेस्टिवल में पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क विशेषज्ञ, एआई विशेषज्ञ और लेखक शामिल हुए और ज्ञान मंथन किया। इस बार मीडिया फेस्ट का सब्जेक्ट अराउन्ड द वर्ल्डफायर : एल्गोरिदम, ह्यूमन एंड स्टोरी रखा गया था।
दो दिवसीय मीडिया फेस्टिवल में मीडिया जगत की जानी मानी हस्तियों ने स्टूडेंट्स से अपने अनुभव साझा किए साथ ही उन्हें मीडिया की बारीकियों से भी रूबरू कराया। फेस्टिवल की मुख्य वक्ता बच्ची करकारिया को पत्रकारिता और लेखन में उनके अनुकरणीय कार्य और योगदान के लिए जेएलयू इग्नाइटेड माइंड्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान करकारिया ने कहा कि मैं वास्तव में सोचती हूं कि प्रत्येक पत्रकार अपने करियर के किसी भी चरण में अपने आपको क्रिएटिव बना सकता है। पत्रकार में किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में अधिक परिवर्तन लाने की शक्ति है। मैं आपसे अपने समाज के छोटे-छोटे बदलाव वाले नायकों को खोजने का आग्रह करती हूं। वक्ताओं की प्रतिष्ठित सूची में बच्ची करकारिया के अलावा दीप हलधर, लोरेन मार्टिन, शौर्य निगम, स्पेन से प्रो. एड्रियाना अमादो, यूनाइटेड किंगडम से प्रो सैम कोली, प्रणव सभानी, ब्रिजेश दास, तबस्सुम मोदी, हेमंत शर्मा, ग्रीष्मा शाह, बृजेश राजपूत, ज्ञानेंद्र तिवारी, सुषमा गायकवाड़, गुरिंदर ओसान, पीटीआई और भास्कर मजूमदार और अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़ें- HIGH FIVE IN KUNO : कूनो से आई खुशखबरी, मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में 20 प्रसिद्ध वक्ताओं की मेजबानी की गई जिसमें पत्रकार, विज्ञापन ,फोटो जर्नलिस्ट, मनोरंजन और जनसंपर्क विशेषज्ञ, एआई विशेषज्ञ और लेखक शामिल थे। इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में जेएलयू और विभिन्न अन्य विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस महोत्सव में 8 फायरसाइड चैट, 4 पैनल चर्चा, छात्र प्रतियोगिताएं और 3 मास्टरक्लास शामिल थे।
Published on:
10 Mar 2024 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
