10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HIGH FIVE IN KUNO : कूनो से आई खुशखबरी, मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park : 5 नए मेहमानों के आने के बाद कूनो नेशनल पार्क में 26 हुई चीतों की संख्या इनमें 13शावक शामिल।

less than 1 minute read
Google source verification
kuno_national_park.jpg

Female cheetah gave birth 5 cubs

Female cheetah gave birth 5 cubs मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से रविवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन 5 शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या 13 हो गई है। वहीं कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 पहुंच गई है। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन में नए मेहमानों के आने के बाद खुशी का माहौल है।


दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 पहुंच गई है।

यह भी पढें- यूपी सीमा पर शॉर्ट एनकाउंटर, बीजेपी नेता के बेटे प्रणाम जैन की हत्या के आरोपी गिरफ्तार


कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के द्वारा 5 शावकों को जन्म देने की जानकारी केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट कर दी है। मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने ट्वीट के जरिए कूनो नेशनल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारियों को चीता वंश बढ़ने पर बधाई भी दी है।


देखें वीडियो- जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, नीचे बैठा रहा बाघ