डिक्की में मिले प्रेस किए हुए कपड़े
कार की डिक्की में एफएसएल टीम को प्रेस किए हुए कपड़े मिले हैं। साथ ही चटनी का पैकेट, शराब की बॉटल, नमकीन और स्लीपर मिला है। पत्नी के अनुसार वे शादी में जाने के लिए निकले थे, लेकिन किसके यहां शादी में जाना था यह भी पत्नी को नहीं पता है। भांजे उत्कर्ष ने बताया कि सोमवार दोपहर मामा को करीब १० बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।