
,,
मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों को देखते हुए जहां हर पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं इसी के तहत पार्टियों के विभिन्न नेता अपने वोट बैंक को जोडने में जुटे हुए है। इसके तहत वे जहां कई लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं कई स्थानों पर सभाएं कर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का काम भी कर रहे हैं। इन्हीं सब के बीच रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में शामिल हुए। जहां इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अजय सिंह यादव जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमलनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम राज्य में जातिगत गणना कराएंगे। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में ओबीसी की 55 प्रतिशत आबादी है। वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में नौजवानों का भविष्य चौपट है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों की चिंता नहीं कर रही है।
वहीं इसके अलावा कमलनाथ रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भोपाल के हिंदी भवन में गुरु गोरखनाथ विकास संगठन द्वारा आयोजित नाथ सम्प्रदाय सामाजिक महाकुंभ में भी शामिल हुए। जहां इन्होंने महाकुंभ को संबोधित किया।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने भोपाल के रविंद्र भवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय महासम्मेलन में उन्होंने कहा था बिहार में इस पर रोक क्यों लगाई गई, यह तो पता नहीं पर जातिगत जनगणना होना चाहिए।
इससे विभिन्न वर्गों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। ओबीसी आरक्षण का लाभ अब तक क्यों नहीं मिला, इसे भी समझने की आवश्यकता है। न्यायालय में इसके विरोध में कौन गए थे और आज वे क्या हैं, यह भी पता होना चाहिए। यहां उन्होंने सरकार में आने पर कुर्मी समाज को भोपाल में भवन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की थी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय हमने किया था। इसे कोर्ट-कचहरी में अटका दिया। इसका पूरी तरह लाभ अब तक नहीं मिला है। आज सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के भविष्य की है। बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। इससे हर वर्ग परेशान है। मध्य प्रदेश देश के मध्य में है, पर उद्यमी हरियाणा या अन्य राज्य में उद्योग लगाता है क्योंकि उसे विश्वास नहीं है।
Published on:
21 May 2023 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
