4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारा 370: शिवराज ने नेहरू को बताया क्रिमिनल, कमलनाथ ने किया पलटवार

पंडित नेहरू पर शिवराज की टिप्पणी पर कमल नाथ ने पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Aug 11, 2019

Shivraj and kamal nath

धारा 370: शिवराज ने नेहरू को बताया क्रिमिनल, कमलनाथ ने किया पलटवार


भोपाल. मध्यप्रदेश में धारा 370 को लेकर जहां कांग्रेस दो खेमों में बांटी हुई है। वहीं, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) में धारा 370 लगाने पर नेहरू को क्रिमिनल कहा तो मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ( Kamal Nath ) ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया है।

कमल नाथ ने किया पलटवार
शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने पलटवार किया है। कमल नाथ ने ट्वीट करते हुए कहा- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है,जिन्होंने आज़ादी के लिये संघर्ष किया, जिनके किये गये कार्य व देश हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात् आज अपराधी कह कर संबोधित करना, बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।

क्या कहा था शिवराज ने
शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान ( BJP membership drive ) के लिए ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे थे। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जब भारतीय फौज ( Indian Forces ) कश्मीर से पाकिस्तानियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, उसी समय पंडित जवाहर लाला नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर हमारा होता।

धारा 370 नेहरू का दूसरा अपराध
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध धारा 370 है। एक देश दो निशान, दो विधान और दो प्रधान। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।


धारा 370 को लेकर दो भागों में बांटी कांग्रेस
धारा 370 को लेकर कांग्रेस दो खेमों में बांट गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी धारा 370 हटाने के फैसले का समर्थन कर चुके हैं वहीं, कमलनाथ खेमे के मंत्री माने जाने वाले सुखदेव पांसे भी धारा 370 का समर्थन कर चुके हैं।