भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए पार्टियों में फेरबदल का दौर तेज हो गया है। एक तरफ जहां हाल ही में भाजपा ने जबलपुर सांसद राकेश सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा, वहीं गुरुवार को कांग्रेस ने भी पदों का विस्तार करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया। साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेन्द्र चौधरी है।